Chitrakoot assembly by polls: गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी जीत, भाजपा उम्मीदवार को 14133 वोटों से हराया

चित्रकूट। मध्य प्रदेश में चित्रकूट विधानसभा सीट पर मतगणना खत्म हो चुकी है। इस उपचुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को बुरी तरह से हरा दिया है। कांग्रेस के उम्मीदवारी नीलांशु चतुर्वेदी ने भाजपा के उम्मीदवार शंकर दयाल त्रिपाठी को 14,133 वोटों से हरा दिया है। चित्रकूट विधानसभा सीट पर हुए इस उपचुनाव में कुल 12 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे थे। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच ही था। मतगणना स्थल पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। साथ ही पूरे मतगणना स्थल की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। यहां पर 6 उप-पुलिस अधीक्षक, 24 निरीक्षक, 48 उप-निरीक्षक, 400 का जिला बल और करीब 100 सीआरपीएफ के जवान मौजूद हैं। पूरी व्यवस्था को 6 सेक्टर में बांट दिया गया है। आइए जानते हैं चित्रकूट विधानसभा सीट के उपचुनाव की मतगणना का पल-पल का अपडेट।

Chitrakoot assembly by polls: गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी जीत, भाजपा उम्मीदवार को 14133 वोटों से हराया

- कांग्रेस ने भाजपा को 14,133 वोटों से हराया।

सत्रहवां राउंड

- 17वें राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस को कुल 63,355 वोट मिले हैं।
- भाजपा को इस राउंड की गिनती के बाद कुल 47,838 वोट मिले हैं।

सोलहवां राउंड

-16वां राउंड आते-आते एक बार फिर से कांग्रेस आगे हो गई।
- इस राउंड में कांग्रेस के नीलांश को 3460 वोट मिले।
- भाजपा के शंकर दयाल को इस राउंड में 2767 वोट मिले।
- नोटा पर इस राउंड पर कुल 83 वोट पड़े।

चौदहवां राउंड

- कांग्रेस के नीलांशु चतुर्वेदी को इस राउंड में 2486 वोट मिले।
- भाजपा के शंकर दयाल को इस राउंड में नीलांशु से अधिक वोट मिले। उन्हें 3027 वोट मिले।
- इस राउंड में नोटा पर 85 वोट पड़े।

- कांग्रेस के जीत की ओर बढ़ने पर मनाया गया जश्न।

Chitrakoot assembly by polls: गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी जीत, भाजपा उम्मीदवार को 14133 वोटों से हराया

बारहवां राउंड

- इस राउंड में कांग्रेस के नीलांशु को 3616 वोट मिले।
- भाजपा के शंकर दयाल को बारहवें राउंड में 3557 वोट मिले हैं।
- इस राउंड में नोटा पर 89 वोट पड़े।

ग्यारहवां राउंड

- कांग्रेस को मिले 2758 वोट।
- भाजपा के शंकर दयाल को 3519 वोट मिले हैं।
- ग्यारहवें राउंड में नोटा पर 110 वोट पड़े।

दसवाँ राउंड

- कांग्रेस लगातार जीत की तरफ बढ़ती जा रही है।
- दसवें राउंड तक कांग्रेस ने भाजपा पर 17959 वोटों की बढ़त बना ली है।
- दसवें राउंड में कांग्रेस के नीलांशु चतुर्वेदी को 3493 वोट मिले।
- इस राउंड में भाजपा के शंकरदयाल को 3199 वोट मिले हैं।
- इस राउंड में 116 वोट नोटा पर पड़े।

नौवां राउंड

- इस राउंड के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर 17665 वोटों की बढ़ बना ली है।
- नौवें राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच का फासला और अधिक बढ़ गया है।
- कांग्रेस को इस राउंड में 3276 वोट मिले।
- नौवें राउंड में भाजपा को सिर्फ 2492 वोट मिले।
- इस राउंड में 159 वोट नोटा पर पड़े।

आठवां राउंड

- कांग्रेस ने भाजपा पर 16881 वोटों की बढ़ बना ली है।
- इस राउंड में भाजपा को 2173 वोट मिले हैं।
- भाजपा को लगातार पीछे करते हुए इस राउंड में कांग्रेस को 4276 वोट मिले हैं।
- इस राउंड में 217 वोट नोटा पर पड़े।

सातवां राउंड

- कांग्रेस को इस राउंड में 5076 वोट मिले हैं।
- सातवें राउंड में भी भाजपा पीछे रही है। इस राउंड में भाजपा को 2344 वोट मिले हैं।
- इस राउंड में 156 वोट नोटा पर पड़े।

छठा राउंड

- छठे राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस के प्रत्याशी नीलांशु चतुर्वेदी, भाजपा के प्रत्याशी शंकर दयाल त्रिपाठी से 10,000 से भी अधिक वोटों से हुए आगे।
- भाजपा की झोली में सिर्फफ 2526 वोट ही आए।
- इस राउंड में कांग्रेस के हिस्से में 4515 वोट गए।
- छठा राउंड भी चित्रकूट सीट पर भाजपा के लिए खराब दिखाई दे रहा है।
- इस राउंड में 108 वोट नोटा पर पड़े।

पांचवां राउंड

- भाजपा को पांचवें राउंड में 2228 वोट मिले।
- पांचवें राउंड में कांग्रेस को 4270 वोट मिले।
- पांचवें राउंड में भी कांग्रेस को भाजपा से अधिक वोट मिले।
- इस राउंड में 126 वोट नोटा पर पड़े।

चौथा राउंड

- भाजपा के शंकर दयाल त्रिपाठी को 1919 वोट मिले।
- कांग्रेस के नीलांशु चतुर्वेदी के खाते में 4350 वोट गए।
- इस राउंड में 192 वोट नोटा पर पड़े।

तीसरा राउंड

- भाजपा के शंकर दयाल त्रिपाठी को 1855 वोट मिले हैं।
- कांग्रेस के प्रत्याशी नीलांशु चतुर्वेदी को 4438 वोट मिले हैं।
- इस राउंड में कांग्रेस 5584 वोटों से आगे हो गई।
- इस राउंड में 159 वोट नोटा पर पड़े।

दूसरा राउंड

- नोटा पर 185 वोट डाले गए थे।
- भाजपा के शंकर दयाल त्रिपाठी को 1727 वोट मिले
- कांग्रेस के नीलांशु चतुर्वेदी को 5255 वोट मिले।

पहला राउंड

- भाजपा के शंकर दयाल त्रिपाठी को 3254 वोट मिले।
- कांग्रेस के नीलांशु चतुर्वेदी को 3781 वोट मिले।
- 181 वोट नोटा पर पड़े थे।
- पहले राउंड में भाजपा 527 वोटों से आगे रही।
- सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना की गई। कुल मिलाकर 84 डाक मतपत्र भेजे गए, जिनमें से कोई भी वापस नहीं आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+