दुल्हन का दावा : नाग सपने में आकर बोला-'मुझसे शादी करोगी', इसलिए अब मैं भी बनूंगी नागिन
छिंदवाड़ा। यह अंधविश्वास का मामला है, जो 21वीं सदी के जमाने में बेहद चौंकाने वाला है। एक युवती का दावा है कि उसे सपने में नाग (सांप) दिखाई दिया है। नाग ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा है। इसलिए वह नाग से शादी करके नागिन बनना चाहती है। वन इंडिया हिंदी इस तरह के अंधविश्वास के किसी भी दावे की पुष्टि नहीं करता है।
Recommended Video

धमनिया गांव छिंदवाड़ा का मामला
दरअसल, पूरा मामला मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा तहसील की परासिया तहसील के गांव धमनिया का है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती दुल्हन की तरह सज-धजकर गांव में मंदिर के पास पहुंच गई और नागिन की तरह लहराने लगी।

दुल्हन बनकर मंदिर में आई
एक बारगी तो गांव वालों के माजरा समझ नहीं आया। फिर गांव की कुछ महिलाओं ने युवती को संभाला। तब युवती ने बताया कि उसे सपना आया, जिसमें सांप दिखाई दिया। सांप उससे शादी करना चाहती है। इसलिए वह दुल्हन बनकर मंदिर में नाग देवता के साथ शादी रचाई आने आई है। शादी करके वह भी नागिन बनाना चाहती है।

तमाशा देखने उमड़े हजारों लोग
युवती द्वारा नाग से शादी करने की बात पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और हजारों लोग मौके पर एकत्रित हो गए। युवती अपने शरीर को नागिन की तरह हिलाती रही और लोग तमाशा देखते रहे। इसी दौरान लोगों ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

वो आ रहे हैं, आप रास्ता रोक रहे हैं
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के गांव धमनिया में कई घंटे तक यह तमाशा चलता रहा। युवती मंदिर में बैठकर शादी के लिए नाग देवता के आने का इंतजार करती रही। जब लोगों ने उससे पूछा कि नाग देवता कब आएंगे तो जवाब देती रही कि 'आप लोग शांत हो जाइए। वो आते ही होंगे।' बीच-बीच में युवती मंदिर से उठकर सड़क की तरफ जाती और कहती कि 'वो आ रहे हैं, मगर लोग रास्ता काट रहे हैं।'

मंडप भी तैयार कर डाला
छिंदवाड़ा के युवती के इस अजीब दावे पर भले ही कोई यकीन नहीं कर रहा, मगर उसके परिजनों ने युवती का साथ दिया है। उसे दुल्हन की तरह तैयार करने के साथ-साथ मंडप भी तैयार करवाया था। कई घंटे के इंतजार के बाद भी नाग देवता नहीं आए तो युवती ने मंडप में अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। उसके बाद यह तमाशा खत्म हुआ।
-
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर












Click it and Unblock the Notifications