2 बेटी पैदा होने पर गर्भवती पत्नी को घर से निकाला, मायके में बेटा जन्मा तो लेने पहुंचे पति को सिखाया सबक

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक अजीब मामला सामने आया है। दो बेटियां पैदा होने पर पति ने अपनी गर्भवती पत्नी को बेटियों समेत घरसे निकाल दिया था, लेकिन इस बार बेटा जन्मा तो वह तुरंत पत्नी को अपनाने को तैयार हो गया और पत्नी व बेटे का ले जाने के लिए अस्पताल भी पहुंच गया, मगर पत्नी ने पति को उसी की भाषा में सबक सिखा दिया और उसके साथ ससुराल जाने से इनकार कर दिया।

chhatarpur Husband left his wife after two Daughters born

25 वर्षीय रामकुमारी का आरोप है कि उसकी शादी प्रमोद अहिरवार के साथ हुई। दोनों के दो बेटियां जन्मी। इसके बाद पति ने उसे यह कहकर घर से निकाल दिया उसने दो बेटी पैदा की हैं, जबकि उसे बेटा चाहिए। पति ने उस समय घर से​ निकाला जब वह गर्भवती थी।

chhatarpur Husband left his wife after two Daughters born

इसके बाद रामकुमारी अपनी दोनों बेटियों को साथ लेकर अपने मायके आ गई थी। मायके में बीती रात रामकुमारी के प्रसव पीड़ा हुई तो उसे जिला अस्पताल में लाया गया, जहां उसने बेटे को जन्म दिया। बेटा होने की जानकारी लगते ही पति अपनी पत्नी और बच्चे को लेने जिला अस्पताल पहुंच गया, जहां उसकी पत्नी सहित सास रामबाई ने काफी खरी-खोटी सुनाई।

chhatarpur Husband left his wife after two Daughters born
फिर पत्नी उसके साथ ससुराल जाने से इनकार कर दिया। पत्नी ने कहा कि वह कभी ऐसे ससुराल और पति के पास दोबारा वापस नहीं जाना चाहेगी, जहां बेटियों की कद्र न हो। यहीं नहीं बल्कि उसकी दोनों मासूम बच्चियों ने भी अपने पिता के साथ जाने से यह कहते हुए मना कर दिया कि पिता शराब पीकर मारपीट करते हैं। इसलिए वे अपनी मां के पास ही रहेंगी।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+