दबंगों को पार्टी मनाने बकरा नहीं देने पर पूरे परिवार को घर में घुसकर पीटा

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के इसानगर थाना क्षेत्र के ग्राम पनौठा में कुछ दबंगों ने एक यादव परिवार की बड़ी बेरहमी से पिटाई कर दी। कसूर बस इतना था कि गांव के दबंगों पार्टी मनाने के लिए इस परिवार ने बकरा नहीं दिया। पिटाई का आरोप दाऊ ठाकुर व छोटू ठाकुर और उनके साथियों पर लगाया गया है।

chhatarpur family brutally beaten By Dabangs

आरोपियों ने पहले पीड़ित के बेटे को जंगल में पीटा। इससे मन नहीं भरा तो उन्होंने लाठी डंडे लेकर पीड़ित के घर के बाहर पहुंचे और गाली गलौज की। जब पीड़ित परिवार के लोग लोग बाहर नहीं निकले तो घर में ही घुसकर पूरे परिवार को बेरहमी से पीटा, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है।

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में दबंग पीड़ित के दरवाजे पर गुंडों की फौज लेकर लाठी-डंडों सहित पीड़ित के दरवाजे पर मंडराते नजर दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित रामकुंवर व राहुल यादव ने बताया कि दरवाजे में खड़ी पीड़ित की मोटरसाइकिल में भी तोड़फोड़ की तो परिवार के लोगों ने घर दरवाजे को खोल गाड़ी उठाने की कोशिश की तभी दबंग घर में घुसकर महिलाओं व बच्चों की लाठी डंडों से पिटाई कर डाली।

घर की महिलाएं मदद के लिए चीखती चिल्लाती रहीं और वो दबंग सबकी पिटाई करते रहे। उस परिवार को इतनी बुरी तरह से पीटा गया कि परिवार के कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। वहीं, पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट व गाली गलौज का मामला दर्ज किया है। समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ़्तारी नहीं हो पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+