विधायक को दिखाई वर्दी की धौंस, थाने में धरने पर बैठ गए माननीय, एसपी ने TI को किया लाइन हाजिर
छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना प्रभारी हेमंत नायक और चंदला से भाजपा विधायक राजेश प्रजापति के बीच एक एफआईआर दर्ज न करने को लेकर विवाद हो गया। वर्दी की धौंस में टीआई ने MLA को धमकी भी दे डाली।

Madhya Pradesh के छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाने में बीती रात हंगामा हो गया। चंदला से भाजपा विधायक राजेश प्रजापति और थाना प्रभारी हेमंत नायक में बहसबाजी हो गई। विधायक पर फर्जी एफआईआर कराने का आरोप लगाकर टीआई ने एफआईआर लिखने से साफ इंकार कर दिया। इस दौरान दोनों में तू-तू, मैं-मैं भी हो गई। बात आगे बढ़ी तो टीआई ने मर्यादा तोड़ते हुए विधायक को ही धमकाते हुए अंगुली उठाकर बोले ए...बकवास की बात मत करना...उल्टे-सीधे शब्द प्रयोग करोगे तो दिक्कत खड़ी हो जाएगी...।
Recommended Video

viral video: ऐ बकवास मत करना... दिक्कत खड़ी हो जाएगी
वायरल वीडियो में थाने में विधायक राजेश प्रजापति थाने के अंदर चैनल के पास दरवाजे पर बैठे थे, टीआई हेमंत नायक खड़े-खड़े विधायक से जोर-जोर से बात करते नजर आ रहे हैं। वे विधायक पर फर्जी एफआईआर कराने का आरोप लगा रहे हैं। विधायक प्रजापति ने उनसे बोला कि आपने फर्जी एफआईआर दर्ज की है। इसको लेकर दोनों में बहसबाजी होने लगी। बात बड़ी तो विधायक ने कहा कि आप बकवास कर रहे हैं। इस पर टीआई तैश में आकर विधायक को अंगुली दिखाकर धमकाते हुए ऐ बता दिया मैंने... बकवास मत करना। उल्टे-सीधे शब्द बोले तो दिक्कत खड़ी हो जाएगी? विधायक का आरोप है कि जब टीआई एक विधायक से इस तरह व्यवहार और बात करते हैं तो आम जनता का क्या हाल करते होंगें
यह है सारा मामला
लवकुशनगर थाना के मुड़ेरी गांव के दीपू तिवारी के साथ दो युवकों ने मारपीट कर दी थी, लवकुशनगर थाने में आरोपियों के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज किया गया था। रविवार देर रात करीब 11 बजे एमएलए राजेश प्रजापति अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और एम महिला की ओर से दीपू तिवारी पर अभद्रता की रिपोर्ट दर्ज कराने की पुलिस से मांगी करने लगे। थाना प्रभारी हेमंत नायक ने उनकी शिकायत को फर्जी बताते हुए एफआईआर करने से इंकार कर दिया। उन्होंने अपने अधिकारियों से भी विधायक की बात करने का प्रयास किया था। दूसरी तरफ विधायक ने कहा कि एक मूक बधिर महिला की रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही है, उन्होंने आरोप लगाया कि जब थाना प्रभारी उनके साथ अभद्रता कर सकते हैं तो आम लोगों का क्या हाल करते होंगे। विधायक थाने में ही धरने पर बैठ गए तो रात में बड़ा मलहरा विधायक प्रद्युम सिंह भी थाने पहुंच गए थे। रात में छतरपुर एसपी सचिन शर्मा थाने पहुंचे और विधायकों से चर्चा कर आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। सुबह थाना प्रभारी हेमंत नायक को लाइन हाजिर कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications