MP के सबसे अमीर MLA चैतन्य काश्यप बने मंत्री, करोड़ों में है कमाई
Mohan Yadav सरकार ने मंत्रिमंडल का गठन कर लिया है जहां 28 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलवाई गई है मोहन यादव सरकार में वैसे तो कई दिग्गज नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है लेकिन इन नेताओं में एक नाम ऐसा भी शामिल है जो मालवा निर्माण आंचल में बेहद चर्चित है।
मालवणी मद आंचल में चर्चित यह नाम कोई और नहीं बल्कि रतलाम से विधायक चैतन्य काश्यप का है चैतन्य काश्यप मध्य प्रदेश के सबसे अमीर विधायकों में से एक हैं जहां कश्यप के पास कुल 294 करोड रुपए की चल अचल संपत्ति है तो वहीं कश्यप अपने किसी भी पद का कोई वेतन नहीं लेते।

लगातार चुनाव जीत रहे काश्यप
रतलाम जिले से विधायक चैतन्य काश्यप विधायक के रूप में मिलने वाली सुविधा, वेतन और भत्ते आदि का त्याग कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपने दो कार्यकाल में विधायक के रूप में किसी तरह की कोई सुविधा नहीं ली है। चैतन्य काश्यप सालाना 47 लाख रुपए कमाते हैं। वहीं उनकी पत्नी नीता कश्यप की आमदनी साल 2022 और 23 में 68 रुपए बताई गई है। चैतन्य काश्यप रतलाम से विधायक है तो वहीं काश्यप सत्ता और संगठन के अलग-अलग पदों पर रह चुके हैं। चैतन्य काश्यप को 2013 में बीजेपी ने रतलाम सीट से चुनाव मैदान में उतारा था। इसके बाद में लगातार चुनाव जीतते नजर आए।
प्रधुम्न सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और विश्वास सारंग समेत 18 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। 6 नेता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 4 नेता राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। सीएम मोहन यादव कैबिनेट में कुल 28 मंत्री शामिल हुए हैं। इनमें से 18 कैबिनेट मंत्री होंगे। बता दें कि शिवराज सिंह की सरकार से मोहन यादव मंत्रिमंडल अलग है। इस बार पार्टी ने नए-पुराने चेहरों का समावेश किया है।
ये भी पढ़े- PM MODI के लिए कौन सी चार जातियां सबसे बड़ी?, इंदौर में बताया नाम












Click it and Unblock the Notifications