खरगोन हिंसा के CCTV फुटेज वायरल, देखें नकाबपोश दंगाइयों ने शहर में मचाया उत्पात, कर्फ्यू में दो घंटे की छूट
खरगोन, 15 अक्टूबर। खरगोन हिंसा के चार दिन बाद सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हुए हैं। वायरल वीडियो में नकाबपोश दंगाई शहर में उत्पात मचाते नजर आ रहे हैं। खरगोन में रामनवमी के जुलूस के दौरान दंगे भड़क गए थे। शहर में कर्फ्यू लगाना पड़ा। शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के चलते कर्फ्यू में सुबह दस से 12 बजे तक दो घंटे की छूट दी गई।
Recommended Video

खरगोन का पहला वीडियो
खरगोन दंगों के वायरल पहले वीडियो में अकेला पुलिसकर्मी दंगाइयों की भीड़ को रोकने की कोशिश करता दिखाई देता है। उसकी कोशिश नाकाम रही। हालात बिगड़ने के बावजूद पुलिसकर्मी ने अफसरों और कंट्रोल रूम को इसकी सूचना नहीं दी। नतीजतन नकाबपोश दंगाइयों की भीड़ शीतला माता मंदिर और उसकी नजदीक के घरों पर हमला करती रही। इन लोगों ने ताबड़तोड़ पत्थर भी बरसाए।

खरगोन का दूसरा वीडियो
दूसरे वीडियो में दिख रहा है कि एक पुलिसकर्मी डंडे और सीटी की मदद से दंगाइयों को रोकने की कोशिश कर रहा है। इसी बीच कुछ उपद्रवी पत्थर लेकर घरों पर टूट पड़े। खिड़कियों और दरवाजों को लातें मारीं। इस वीडियो में पुलिसकर्मी की लापरवाही भी दिख रही है। वह सड़क पर दंगाइयों को देखता रहा। नतीजा, चंद मिनटों में पूरा शहर दंगे से जल उठा।

दो परिवारों को बनाया निशाना
शीतला माता मंदिर के पास रहने वाले त्रिलोक जाधव और धन्नालाल के घरों को दंगाइयों ने निशाना बनाया था। इलाके के पास दूसरे पक्ष के लोग अधिक रहते हैं। इस कारण सूचना के बाद वह घरों से निकलकर आए। मंदिर पर पत्थर फेंकने लगे।

हालात बेकाबू हो गए थे
उल्लेखनीय है कि खरगोन शहर में 10 अप्रैल को रामनवमी के जुलूस के दौरान शाम साढ़े पांच बजे के बाद कई स्थानों पर हालात बेकाबू हो गए थे। कई स्थानों पर हालात इतने भयावह हो गए कि लोग अब दो-तीन दिनों बाद छिप-छिपाकर बनाए गए वीडियो और सीसीटीवी फुटेज सामने आ रहे हैं।

खरगोन में पेट्रोल बम फेंका
खरगोन के तवड़ी मोहल्ले में पेट्रोल बम फेंककर जबरदस्त आगजनी की गई। वहीं शाम के समय ईंट और पत्थर बरसाए गए। यहां तक कि एक वीडियो ऐसा भी है, जिसमें एक युवक अपनी छत से सीसीटीवी कैमरे को दूसरी तरफ घुमा रहा है और उसके ठीक पीछे से दूसरे पक्ष पर जमकर पथराव किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications