MP: मेधा पाटकर समेत 12 लोगों के खिलाफ FIR, दान का पैसा 'राष्ट्र विरोधी गतिविधियों' में खर्च करने का आरोप

नई दिल्ली, 10 जुलाई: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर समेत 12 अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। आरोप है कि पाटकर और अन्य ट्रस्टियों ने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में नर्मदा घाटी के लोगों को ट्रस्ट को दान करने के लिए गुमराह किया। बाद में उस दान का इस्तेमाल राजनीति और राष्ट्र विरोधी एजेंडे के लिए किया गया। हालांकि पाटकर ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। उनका दावा है कि शिकायतकर्ता एबीवीपी और आरएसएस से जुड़ा हुआ है।

trust

ये शिकायत प्रीतम राज बड़ोले नामक युवक ने दर्ज करवाई है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि पिछले 14 साल में ट्रस्टियों ने 13 करोड़ से ज्यादा की राशि जमा की, लेकिन उसके आने और जाने के स्त्रोत का खुलासा नहीं किया। इस राशि का इस्तेमाल कई जगहों पर किया गया है। साथ ही बैंक से डेढ़ करोड़ की राशि निकाली गई, उसकी भी सही जानकारी नहीं दी गई।

शिकायतकर्ता ने आगे कहा कि ट्रस्ट के 10 खातों में से 4 करोड़ से ज्यादा की राशि निकाली गई। इसका उपयोग लोगों के लिए कल्याण के लिए होना था, लेकिन उन्होंने इसको विकास परियोजनाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में खर्च किया। सिर्फ मेधा पाटकर के निजी बजत खाते में 19 लाख से ज्यादा की राशि होने की बात कही गयी है, जबकि दस्तावेजों के हिसाब से उनकी सालाना आय 6 हजार रुपये है। ये बात उन्होंने खुद इंदौर के एक कोर्ट को बताई थी।

सफाई में कही ये बात
मेधा पाटकर के मुताबिक उनके ऊपर लगे सभी आरोप झूठे हैं। उनको अभी तक पुलिस की ओर से ऐसे कोई जानकारी नहीं मिली है। अगर किसी ने अकाउंट को लेकर शिकायत की है, तो उनके पास ऑडिट रिपोर्ट मौजूद है। उन्होंने कहा कि ये शिकायतकर्ता एबीवीपी और आरएसएस से जुड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+