भैंसे ने मालिक को जमीन पर पटककर मार डाला, 5 गोली मारकर निकाला सींग में फंसा शव

मंदसौर, 28 अक्टूबर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के सुवासरा पुलिस थाना इलाके के गांव तरनोद से दिल दहला देने वाली खबर है। यहां पर एक भैंसे ने अपने मालिक को जमीन पर पटक पटककर मार डाला। भैंसा इस कदर बेकाबू हो गया था कि उसने मालिक को अपने सींगों में फंसा लिया। भैंसे को पांच गोली मारकर शव निकाला जा सका।

भैंसे को पानी पिला रहा था

भैंसे को पानी पिला रहा था

जानकारी के अनुसार कमल सिंह के घर लंबे समय से भैंसा है, जिसे वे बड़े लाड प्यार से पाला। भैंसा उग्र हो गया था। रोजाना की तरह भैंसे को पानी पिला रहा था। इसी दौरान भैंसे ने अचानक मालिक कमल पर हमला कर दिया।

मालिक कमल सिंह की मौत हो गई

मालिक कमल सिंह की मौत हो गई

भैंसे के हमले से मालिक कमल सिंह की मौत हो गई। इसके बाद दिक्कत यह आई कि भैंसे के सींगों में फंसा कमल सिंह का शव नहीं निकाने की कोई हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था, क्योंकि भैंसा काफी उग्र हो चुका था।

भैंसे को पांच गोली मारी गई

भैंसे को पांच गोली मारी गई

फिर कमल सिंह व ग्रामीणों ने तय किया कि भैंसे को गोली मार दी जाए ताकि शव निकाला जा सके। भैंसे को पांच गोली मारी गई। इससे भैंसे की भी मौत हो गई। इसके बाद सींगों में फंसा शव बाहर निकाला।

25 हजार रुपए में सौदा भी तय हो गया था

25 हजार रुपए में सौदा भी तय हो गया था

मीडिया से बातचीत में ग्रामीणों ने बताया कि कमल सिंह ने यह भैंसा बिकवाली निकाल रखा था। इसका 25 हजार रुपए में सौदा भी तय हो गया था, लेकिन कमल सिंह 25 हजार 500 रुपए मांग रहा था।

 500 रुपए ने ली जान

500 रुपए ने ली जान

हादसे के बाद लोगों में चर्चा रही कि महज 500 रुपए की वजह से कमल सिंह की जान चली गई। 500 रुपए मोल और लग जाता तो शायद वह भैंसा बेच देता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+