Budhni By Election: बिना टिकट बुधनी उपचुनाव में दम दिखाएंगे कार्तिकेय सिंह चौहान, दिए ऐसे संकेत

Budhni Assembly Election 2024 के लिए BJP ने रमाकांत भार्गव को प्रत्याशी बनाया है। वहीं अब भार्गव के समर्थन में कार्तिकेय सिंह चौहान चुनाव मैदान संभालने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं।

बुधनी से प्रत्याशी घोषणा के बाद अब चुनाव को लेकर हलचल तेज हो चली है, जहां ऐसे में टिकट की दौड़ में शामिल केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सुपुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान का बयान सामने आया है, जहां कार्तिकेय ने पूरे दमखम के साथ रमाकांत भार्गव के समर्थन में चुनाव प्रचार करने की बात कही है।

Vidisha

कार्तिकेय सिंह चौहान ने कहा कि, दादा रमाकांत भार्गव भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, उनके नेतृत्व में कई चुनाव हमने लड़े हैं। मेरे जन्म से पहले पार्टी चुनाव लड़ती आई है। अनुभवी व्यक्ति हैं, अनुभवी राजनेता हैं, और मैं मानता हूं की, बुधनी के नेतृत्व का, जो फैसला पार्टी ने लिया है, वह बिल्कुल उचित है, उनके साथ-साथ कई ऐसे हमारे नेता हैं, जो मुझसे ज्यादा योग्य है। मैं सभी के नाम नहीं लेना चाहता, लेकिन सभी मुझसे ज्यादा योग्य है, मैं यह भी जानता हूं कि, वह सभी दादा के नाम की घोषणा के साथ-साथ स्वयं चुनाव में जुटने वाले हैं, जहां तक मेरा सवाल है, पैनल में नाम जाने का, मैंने कभी भी इस मंशा के साथ, या फिर इस इच्छा के साथ काम नहीं किया कि, मुझे कभी टिकट मिले, बुधनी के लोगों के पास जाने के लिए मुझे किसी भी टिकट भी आवश्यकता नहीं है।

बुधनी विधानसभा उपचुनाव के लिए BJP संगठन ने टिकट की घोषणा कर दी है, जहां संगठन ने अबकी बार रमाकांत भार्गव को बुधनी से प्रत्याशी बनाया है। रमाकांत भार्गव इससे पहले विदिशा लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। बुधनी विधानसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सुपुत्र कार्तिक सिंह चौहान टिकट की रेस में शामिल थे, लेकिन BJP संगठन ने कार्तिकेय सिंह चौहान समेत तमाम अन्य उम्मीदवारों को छोड़ वरिष्ठ नेता रमाकांत भार्गव को बुधनी विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है।

ये भी पढ़े- Budhni से BJP ने 'शिव' पुत्र 'कार्तिकेय' नहीं बल्कि रमाकांत भार्गव को बनाया प्रत्याशी, ऐसा रहा सियासी सफर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+