MP News: पीएम नरेंद्र मोदी को किस बात से लगता है डर?, महू में राहुल गांधी ने बताया
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महू में जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में विचारधारा की लड़ाई चल रही है, एक तरफ कांग्रेस है जो संविधान को मानते हैं तो दूसरी तरफ आरएसएस और बीजेपी है जो संविधान के खिलाफ है और इसको खत्म करना चाहते हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि, संविधान से पहले गरीबों और आदिवासियों के पास कोई अधिकार नहीं थे। बीजेपी और आरएसएस चाहती है कि आजादी से पहले जो स्थिति थी, वैसा ही भारत वे लोग चाहते हैं। गरीब भूखे मर जाएं, वे लोग कोई सपना नहीं देखें। हिंदुस्तान को सिर्फ अरबपति चलाएं और सारे कॉन्ट्रैक्ट उनके हाथ में चले जाएं। संविधान को लेकर हमारी लड़ाई आरएसएस और बीजेपी के लोगों से है।

अंबानी की शादी पर भी इशारों-इशारों में उन्होंने निशाना साधा उन्होंने कहा कि, इनकी शादियों में अरबों रुपए खर्च हो रहे हैं। इसके साथ ही इनके बच्चे 10 करोड़ और 12 करोड़ रुपए की घड़ी पहन रहे हैं। अडानी को एयरपोर्ट और पोर्ट का कॉन्ट्रैक्ट मिल जा रहा है।
राहुल गांधी ने कहा कि, महात्मा गांधी जी, बाबा साहेब अंबेडकर जी समेत हिंदुस्तान के महापुरुषों की सोच और विचार है संविधान, लेकिन कुछ दिन पहले आरएसएस के मोहन भागवत ने कहा कि हिंदुस्तान को 15 अगस्त 1947 में आजादी नहीं मिली बल्कि मोदी जी के आने के बाद आजादी मिली।
राहुल गांधी ने राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर कहा कि, उद्घाटन में किसी गरीब को आपने देखा क्या? राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इन्होंने मंदिर के उद्घाटन में नहीं जाने दिया। इसके साथ ही संसद भवन के उद्घाटन में भी राष्ट्रपति को नहीं बुलाया गया। प्राइवेट कंपनियों और सरकारी नौकरी में ओबीसी और दलितों की मौजूदगी नहीं है। सारा धन अंबानी और अडानी को पकड़ाया जा रहा है।
राहुल गांधी ने कहा कि, दिल्ली या मध्य प्रदेश में हमारी सरकार आएगी तो हम जातिगत जनगणना शुरू कर देंगे। तेलंगाना में हमने जातीय जनगणना शुरू कर दी है, इससे हमें जातियों की संख्या पता चल जाएगी। साथ ही यह क्रांतिकारी निर्णय होगा। राहुल गांधी ने कहा कि, हम पूरे देश में जातीय जनगणना करेंगे। इससे हम यह पता लगाएंगे कि बड़े यूनिवर्सिटी और बड़े बिजनेस किनके हाथों में हैं। नरेंद्र मोदी इससे डरते हैं। उन्होंने कहा कि हम रिजर्वेशन को 50 फीसदी से ज्यादा करेंगे।
अभा कांग्रेस के महासचिव मप्र प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने कहा कि, भाजपा देश का संविधान समाप्त करना चाहती है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस पूरी तरह मजबूत है और 2028 में मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार निश्चित तौर पर बनेगी। उन्होंने राहुल गांधी का धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने जो पूरे देश में जो सरकार की हिटलर शाही के खिलाफ कदम उठाया है उसके लिए पूरी कांग्रेस आपको धन्यवाद देती है।
ये भी पढ़े- Indore News: BJP के गढ़ में जीतू पटवारी ने भरी हुंकार, महू में कांग्रेस की ताकत दिखेगी अबकी बार












Click it and Unblock the Notifications