Budget 2025: AI से समृद्ध होगी IT इंडस्ट्री, कारोबारियों ने मोदी सरकार को दिया संदेश
Budget 2025: देश की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आगामी 1 फरवरी यानी शनिवार को संसद में बजट पेश करने जा रही हैं, जहां इस बजट से देश की IT इंडस्ट्री को कई सारी उम्मीदें हैं। इसी को लेकर IT व्यापार से जुड़े उद्योगपतियों ने वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत करते हुए अपने सुझाव सरकार के साथ साझा किए हैं।
IT उद्योगपतियों ने मोदी सरकार को संदेश देते हुए अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखी है, जहां उन्होंने आगामी बजट से कई सारी उम्मीदें होने की बात कही है। IT उद्योगपतियों की माने तो देश का यह आगामी बजट कई उम्मीदें लेकर आएगा।

IT व्यापार से जुड़े उद्योगपति मनीष गोयल बताते हैं कि, हम जो देख रहे हैं, पूरी इंडस्ट्री जहां जाने वाली है, पूरे वर्ल्ड की IT इंडस्ट्री, AI कंट्रोल इंडस्ट्री होने वाली है। जिसमें चीन और अमेरिका का दबदबा है, हम चाहते हैं कि, इंडिया को यदि फ्यूचर में ग्रोथ करनी है, जहां इंडिया का बजट या फिर आगे इंडिया का फोकस होना चाहिए। वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI बेस्ड होना चाहिए। AI डेवलप करने के लिए बजट में काफी सारे प्रावधान की जरूरत है, जैसे सबसे पहले डाटा सेंटर पर फोकस होना चाहिए, इसके बाद डाटा सेंटर के लिए जो जरूरी कंपोनेंट्स है, वह हमें चाहिए इसके लिए काफी बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर चाहिए। इसके साथ-साथ हार्डवेयर में भी काफी सरलीकरण लाना पड़ेगा।
उद्योगपति मनीष गोयल बताते हैं कि, बजट में हमें काफी सारी रियायतें या फिर सलीकरण करना होगा। सरकार ने मेड इन इंडिया के तहत यह लागू कर दिया है कि, हार्डवेयर कंपनियों को सामान लाने के लिए लाइसेंस की आवश्यकता होगी, और यह स्पेशल लाइसेंस लिमिटेड क्वांटिटी पर दिया जाएगा। हमें लाइसेंस के कारण आपूर्ति की कमी हो रही है, उसके कारण लगातार दाम बढ़ रहे हैं, अबकी बार बजट में सरकार को GST की छूट बढ़ानी चाहिए, जिससे व्यापारी को व्यापार करने में आसानी हो।
ये भी पढ़े- Budget 2025: बजट से क्या चाहते हैं सराफा कारोबारी?, मोदी सरकार के नाम दिया संदेश












Click it and Unblock the Notifications