बसपा विधायक रामबाई की भाजपा में हो सकती है एंट्री, पथरिया से अगला चुनाव लड़ने को तैयार
भोपाल। मध्य प्रदेश में फिर सियासत गर्मा गई है। विधानसभा उपचुनाव 2020 में 19 सीटें जीतने वाली भाजपा के खेमे में एक और विधायक की एंट्री होने वाली है। विधायक का नाम है रामबाई, जो वर्तमान में बसपा में है।

मीडिया से बातचीत में विधायक रामबाई ने बताया कि भाजपा ज्वाइन करने के लिए उन्हें मंत्री भूपेंद्र सिंह और गोविंद सिंह राजपूत ने निर्देशित किया है। भाजपा में शामिल होने होने के साथ ही रामबाई ने पथरिया से आगामी विधानसभा चुनाव भी बतौर भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की इच्छुक हैं।
बसपा विधायक रामबाई की भाजपा में एंट्री को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि अगर वे इच्छुक हैं, तो उनका भाजपा में स्वागत है। रामबाई की बीजेपी में एंट्री को लेकर अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व को लेना है। उसके बाद बीजेपी में उनकी ज्वाइनिंग कोई नहीं रोक सकेगा। बता दें कि मध्य प्रदेश में रामबाई समेत बसपा के दो विधायक हैं। दोनों पूर्व में कांग्रेस सरकार को समर्थन देते रहे हैं। रामबाई ने कई बार भाजपा की नीतियों का भी समर्थन किया, जिसकी वजह से पार्टी सुप्रीमो मायावती ने उन्हें बसपा से पार्टी से निलंबित कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications