Ratlam News: रतलाम में खौफनाक वारदात, भाई की मौत के बाद जेठ ने बहु पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। यहां जेठ ने अपने छोटे भाई की पत्नी के साथ पहले मारपीट की और फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिस महिला की जलने से घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना जावरा तहसील के ग्राम ढोढर की है। मामले में पुलिस ने आरोपी जेठ पर अपराध दर्ज कर लिया है और हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

जानकारी अनुसार शनिवार को आरोपी सुरेश की अपने छोटे भाई की पत्नी निर्मला के साथ किसी बात पर बहस हो गई, धीरे-धीरे शुरु हुआ झगड़ा मारपीट पर उतर आया। पहले आरोपी जेठ ने बहू के साथ मारपीट की और फिर उसे घसीटते हुए घर के बाहर ले आया।

Brother-in-law and daughter-in-law Ratlam News

इतना ही नहीं आरोपी ने महिला के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। आग से महिला बुरी तरह झुलस गई और उसकी घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपी जेठ को हिरासत ले लिया गया, वहीं महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए जावरा के सरकारी अस्पताल भेजा गया, जहां से शव मिलने के बाद शव परिजनों को सुबुर्द किया गया।

पुलिस के मुताबिक निर्मला के पति प्रकाश 6 महीने पहले अज्ञात कारणों से रतलाम शहर के सालाखेड़ी चौराहे के पास आत्महत्या कर लिया था। पति की मौत के बाद से ही निर्मला अपने दो बच्चों के साथ ढोढर स्थित ससुराल में ही रह रही थी। वहीं आरोपी अपने भाई की मौत का जिम्मेदार निर्मला को दोषी ठहरा रहा था। यही कारण था कि वह निर्मला से रंजिश रखता था। आरोपी का कहना है कि मेरे भाई सुरेश ने निर्मला की वजह से ही आत्महत्या जैसा कदम उठाया था‌।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+