ग्वालियर-शिवपुरी फोरलेन हाईवे पर स्थित पुल बारिश की वजह से हुआ क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित
ग्वालियर-शिवपुरी नेशनल हाईवे 46 पर अमर नदी पर बना पुल बारिश के पानी की वजह से हो गया क्षतिग्रस्त
शिवपुरी, 11 अगस्त। ग्वालियर-शिवपुरी हाईवे पर अमर नदी पर स्थित पुल की मिट्टी बारिश के पानी में बह गई। इस वजह से पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल के क्षतिग्रस्त होने की वजह से आवागमन भी बाधित हो गया है। अब इस पुल पर से सिर्फ एक साइड से ही वाहनों का आवागमन किया जा रहा है।

अमर नदी पर स्थित पुल हुआ क्षतिग्रस्त
ग्वालियर-शिवपुरी नेशनल हाईवे 46 पर अमर नदी पर स्थित पुल बारिश के पानी की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया है। बारिश के पानी की वजह से पुल के नीचे की मिट्टी बह गई है। इस वजह से पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल क्षतिग्रस्त होने की वजह से पुल पर से आवागमन भी बाधित हो गया है। पुल के एक साइड से ही फिलहाल वाहनों की आवाजाही की जा रही है।
2015 में तैयार हुआ था यह पुल
नेशनल हाईवे 46 पर बना यह पुल 2015 में तैयार किया गया था लेकिन बारिश के पानी ने इस पुल को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुल के नीचे की मिट्टी बह जाने से पुल का एप्रोच स्लैब नीचे धंसक गया है।

साल 2021 में भी पुल हुआ था छतिग्रस्त
साल 2021 में भी यह पुल क्षतिग्रस्त हो चुका है। साल 2021 में अमर नदी में जलस्तर बढ़ने से और तेज बारिश होने की वजह से पुल की मिट्टी और डामर बह गया था। उस वक्त भी पुल पर से एक साइड से ही वाहनों की आवाजाही की गई थी।
पुल को दुरुस्त होने में लग जाएगा 2 सप्ताह का समय
क्षतिग्रस्त पुल को दुरुस्त होने में तकरीबन 2 सप्ताह का समय लग जाएगा। एनएचआई ग्वालियर से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल एक साइड से आवागमन चालू है लेकिन बहुत जल्द ही पुल को दुरुस्त कर दिया जाएगा और इसके बाद पुल पर से दोनों साइड से आवागमन को शुरू कर दिया जाएगा।
भिंड और इटावा के बीच चंबल नदी पर स्थित पुल पर भी है आवागमन बंद
इसी तरह नेशनल हाईवे 719 पर चंबल नदी पर स्थित पुल भी क्षतिग्रस्त होने की वजह से पूरी तरह बंद है। भिंड और इटावा के बीच स्थित इस पुल के क्षतिग्रस्त होने की वजह से स्कूल का मरम्मत का कार्य चल रहा है। मरम्मत का कार्य प्रगति पर होने की वजह से इस पुल पर से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद है। ग्वालियर चंबल संभाग में 2 नेशनल हाईवे पुल के क्षतिग्रस्त होने की वजह से आवागमन प्रभावित हैं।












Click it and Unblock the Notifications