मप्र: कमलनाथ के काफिले पर सवर्णों ने फेंके काले झंडे, चूड़ियां और कीचड़, गाड़ी का शीशा भी टूटा
मुरैना। परिवर्तन रैली में शामिल होने मुरैना पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को सवर्णों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा। मुरैना पहुंचकर जब कमलनाथ का काफिला सभास्थल की ओर रवाना हो रहा था। उसी समय नैनागढ़ रोड पर हजारों की तादाद में स्वर्ण समाज के लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और आक्रोश प्रदर्शन करते हुए काले झंडे दिखाए। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस के साथ सवर्णों की झड़प भी हुई।

जिसके बाद बेकाबू भीड़ ने कमलनाथ की गाड़ी पर ही चूड़ियां और कीचड़ फेंक दिया। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने जब भीड़ को खदेड़ा तो काले झंडे कामलनाथ की गाड़ी के ऊपर ही फेंके दिए गए।

बाद में भारी पुलिस बल के बीच कमलनाथ और अजय सिंह कार्यक्रम स्थल पहुंच सके। इस दौरान सवर्णों ने रास्ते भर उनके खिलाफ नारेबाजी की। बताया जा रहा है कि इसी दौरान किसी के द्वारा पत्थर फेंके जाने से कमलनाथ की गाड़ी का शीशा भी फुट गया। हांलाकि इससे किसी को चोट नहीं आई।

बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा पर कुछ अज्ञात लोगों ने पत्थर से हमला किया था। मुख्यमंत्री की यात्रा के विरोध में काले कपड़े में लपेट कर पत्थर फेंके गए थे। पथराव के समय मुख्यमंत्री रथ में मौजूद थे। हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आई। बीजेपी ने उस पत्थरबाजी की घटना का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ा और उन्हें जिम्मेदार ठहराया था।
ये भी पढ़ें- राहुल के रोड शो के बाद अमित शाह इस 'हिंदूवादी' स्टाइल में करेंगे राजस्थान में एंट्री









Click it and Unblock the Notifications