MP उपचुनाव: बीजेपी ने किया प्रत्याशियों के नाम का ऐलान, संधिया गुट के सभी पूर्व विधायकों को टिकट
नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी होने हैं। जिसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने एड़ी से चोटी तक का जोर लगा दिया है, क्योंकि ये उपचुनाव ही शिवराज सरकार का भविष्य तय करेंगे। बीजेपी ने भी उपचुनाव के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है। ऐसे में मंगलवार देर शाम मध्य प्रदेश उपचुनाव के लिए पार्टी ने सभी 28 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया। इसके अलावा तेलंगाना उपचुनाव के लिए भी एक प्रत्याशी का ऐलान हुआ है।
Recommended Video

एमपी में बीजेपी की लिस्ट में खास बात ये है कि सिंधिया गुट के सभी बागी विधायकों को टिकट मिला है। जिसमें रघुराज कंसाना, कमलेश जाटव, रक्षा संत्राव, जजपाल सिंह जज्जी, सुरेश धाकड़, मनोज चौधरी, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, तुलसी सिलावट, ओपी एस भदौरिया, रणवीर जाटव, बिसाहूलाल साहू, गिर्राज दंडोतिया, जसवंत जाटव, हरदीप डंग, मुन्ना लाल गोयल, ब्रिजेंद्र यादव, राजवर्धन सिंह, एंदल सिंह कंसाना, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर, गोविंद राजपूत का नाम शामिल है। कमलनाथ सरकार गिराने के लिए इन सभी ने इस्तीफा दे दिया था।
BJP releases a list of 28 candidates for the upcoming by-elections to the legislative assembly of Madhya Pradesh and 1 candidate for Telangana by-election.
Tulsiram Silawat to contest from Sanwer, Bisahulal Singh from Anuppur and Suresh Dhakad from Pohari. pic.twitter.com/AXObqjXYG7
— ANI (@ANI) October 6, 2020
सिंधिया की साख दांव पर
मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिसके लिए वोटिंग की तारीख 3 नवंबर है। वहीं प्रत्याशी 16 अक्टूबर तक नामांकन कर सकते हैं। बाद में 10 नवंबर को बिहार के साथ ही मध्य प्रदेश उपचुनाव का रिजल्ट आएगा। मध्य प्रदेश के उपचुनावों में बीजेपी अपनी सत्ता बचाने की कोशिश करेगी, तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छह महीने पहले खोई सत्ता वापस पाने के लिए चुनावी मैदान में उतरेंगे। इस उपचुनाव में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया की साख दांव पर लगी है, क्योंकि जिन 28 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है, उनमें 16 सीटें सिंधिया के प्रभाव वाले ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की हैं।












Click it and Unblock the Notifications