MP: विधायक का विरोधियों को करारा जवाब, कहा-जनता भ्रम में न रहे, भाजपा मेरी मां, आप पक्ष में मतदान करें
सागर, 05 जुलाई। मतदाता भ्रम में न रहे, मैं परिवारवाद, जातिवाद से ऊपर उठकर अपने राष्ट्रधर्म का पालन कर रहा हूं। भाजपा मेरी मां है। मेरे शेष कार्यकाल में काफी काम बचा है, ऐसे में निगम में यदि किसी अन्य विचारधारा का व्यक्ति काबिज हो गया तो विकास में दिक्कत आ जाएगी। यह बात सागर से भाजपा विधायक शैलेंद्र जैन ने कही है। उन्होंने एक वीडियो के माध्यम से भावुक अपील करते हुए कहा कि केवल भाजपा को ही वोट करें। बता दें कि सागर से विधायक जैन की बहू निधि सुनील जैन को कांग्रेस ने महापौर प्रत्याशी बनाया है। विधायक पर अप्रत्यक्ष रुप से परिवारवाद और जातिवाद को लेकर संशय जताया जा रहा है, इसको लेकर उन्होंने सारी स्पष्ट करने की कोशिश की है।

सागर से भाजपा विधायक शैलेंद्र जैन की बहू और छोटे भाई सुनील जैन की पत्नी निधि को जब से कांग्रेस ने महापौर प्रत्याशी बनाया था, तभी से विधायक शैलेंद्र जैन परेशान है। उन पर संदेह की अंगुलियां उठने लगी कि वे परिवार के साथ रहेंगे या भाजपा के साथ। इस दौरान उन्होंने बार बार कहा कि आज मैं जो कुछ हूं भाजपा और जनता के कारण हूं। भाजपा मेरी मां है, मैं इसके खिलाफ नहीं जा सकता। 6 जुलाई को मतदान से ठीक पहले मंगलवार को उनकी तरफ से एक वीडियो सोशल मीडिया पर भेजा गया है। इसमें उन्होंने सागर वासियों से स्पष्ट कहा कि मुझे लेकर आप लोग भ्रम में न रहे। वे और उनकी पत्नी अनु जैन शुरू से ही भाजपा प्रत्याशी संगीता तिवारी के साथ कदम से कदम मिलाकर प्रचार कर रहे हैं। कहीं भी उन्होंने कोई कसर नहीं छोडी। विधायक पत्नी ने तो ऐसे प्रत्याशी का साथ दिया जैसे वे खुद चुनाव लड रही हो।
भाजपा विधायक शैलेंद्र जैन ने क्या कहा आप पढिये
- मेरी कथनी और करनी में आपने कभी फर्क नहीं देखा होगा।
- मुझे लेकर भ्रम फैलाया जा रहा, आप भ्रम में न रहे।
- भाजपा मेरी मां है, मैं परिवारवाद, जातिवाद से हटकर राजधर्म का पालन कर रहा।
- मेरे कार्यकाल के काफी विकास कार्य बाकी, कांग्रेस आई तो काम अवरुद्ध हो सकते हैं।
- सभी समाज, जाति, धर्म के लोग भाजपा के पक्ष में मतदान अवश्य करें।
- सागर के विकास और कल्याण के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करें।
- कांग्रेस देश में अपना आस्तित्व लगभग खो चुकी है, आप बहकावे में न रहें।
- कांग्रेस की गंदी राजनीति और परिवारवाद के षडयंत्र को खत्म करने भाजपा को चुके।
- जनता ने बीते 15 साल में विकास की जो जिम्मेदारी सौंपी वह इमानदारी से निभाई।
- 6 जुलाई का मतदान सागर की दशा और दिशा तय करेगा।
- राष्ट्रवाद धर्म हमारा, जाति हमारी भाजपा, रामराज्य है लक्ष्य हमारा, राह हमारी भाजपा।












Click it and Unblock the Notifications