MP: 'पति-पत्नी दोनों मोबाइल चला रहे, कहां है महंगाई'...BJP विधायक का चौंकाने वाला बयान
Guna News: देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है, तो वहीं नेताओं के अजीबो-गरीब बयान इसे लेकर सामने आ रहे हैं। इन दिनों मध्य प्रदेश के गुना जिले से BJP विधायक पन्नालाल शाक्य का कुछ इसी तरह का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस बयान में MLA पन्नालाल शाक्य लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर लोगों से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं, जिसमें वे लोगों को महंगाई के बारे में बता रहे हैं। इस दौरान वे महंगाई की तुलना मोबाइल से करते सुनाई दे रहे हैं।

BJP विधायक पन्नालाल शाक्य के पास जब क्षेत्रवासी अपनी समस्या लेकर पहुंचते हैं, तो विधायक पन्नालाल शाक्य क्षेत्र वासियों को महंगाई और मोबाइल का गणित समझते दिखाई देते हैं। इस दौरान विधायक आमजन से पूछते हैं कि, लाडली बहन योजना का लाभ मिल रहा है?, आयुष्मान योजना मिल रही ह?, मुफ्त में गेहूं और चावल मिल रहे हैं?, इस पर आम जनता हां बोलती है। वहीं इसके बाद विधायक कहते हैं कि, कुछ लोग कहते हैं महंगाई बढ़ रही है। हां, बहुत अच्छी महंगाई है, मोबाइल चला रहे हैं, फिर कहां से महंगाई है, चलो हम चलाएं तो ठीक है, हमारी पत्नी भी चला रही है। मोड़ा भी चला रहा है, मोडी भी चल रही है, तो फिर कहां है महंगाई? तुम प्याज की महंगाई बोल रहे हो, यह मौसमी महंगाई है, कम ज्यादा होती रहती है।
वहीं अब विधायक पन्नालाल शाक्य के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर सियासत भी रफ्तार पकड़ रही है। विधायक पन्नालाल शाक्य के बयान पर कांग्रेस जहां निशान साथ रही है, तो भाजपा अपने नेता का बचाव करती दिखाई दे रही है। बयान पर शुरू हुई यह सियासत कहां जाकर घूमती है, यह आने वाला वक्त बताएगा।
ये भी पढ़े- Indore News: वीडी शर्मा का भाजपाइयों को गुरु मंत्र, सदस्यता महाअभियान में इंदौर रचेगा इतिहास












Click it and Unblock the Notifications