MP Election 2023: भाजपा ने शून्य और कांग्रेस ने सिर्फ 2 मुस्लिमों आतिफ अकील और आरिफ मसूद को दिया टिकट

Bhopal News: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अब तक किसी भी मुस्लिम को उम्मीदवार नहीं बनाया है। वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भोपाल में ही सिर्फ दो मुस्लिम उम्मीदवारों को अपना प्रत्याशी बनाया है। खास बात यह है कि टिकट वितरण में दोनों ही पार्टी ने जातिगत समीकरण को ध्यान में रखा है।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को टिकट देने में कोताही बरती है। अब तक कांग्रेस ने 12 अल्पसंख्यकों को उम्मीदवार बनाया है। जिसमें 10 जैन और दो मुस्लिम प्रत्याशी शामिल है। वहीं भाजपा ने अब तक 9 अल्पसंख्यक उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। जिसमें एक सिख प्रत्याशी और आठ जैन समुदाय से हैं। वही बहुजन समाज पार्टी ने अब तक चार प्रत्याशियों की घोषणा की है, जिसमें सभी मुस्लिम उम्मीदवार शामिल है।

BJP gave tickets to zero and Congress to only two Muslims, Atif Akil and Arif Masood in bhopal

कांग्रेस पार्टी ने अब तक दो मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है जिसमें राजधानी भोपाल के उत्तर विधानसभा क्षेत्र से विधायक आरिफ अकील के बेटे आतिफ वकील को उम्मीदवार बनाया है। वही भोपाल मध्य विधानसभा से मौजूदा विधायक आरिफ मसूद को दोबारा प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं बसपा ने विजयराघवगढ़ से लाइक कुरेशी, देवास से हाजी जाकिर हुसैन, बासौदा से चंदा बी और उज्जैन उत्तर से अब्दुल रज्जाक को टिकट दिया है।

आप पार्टी ने भोपाल से दो मुसलमानों को बनाया उम्मीदवार

नहीं आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भोपाल से तीन अल्पसंख्यक उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। जिसमें राजधानी भोपाल की उत्तर विधानसभा सीट से मोहम्मद सऊद, नरेला से रईसा बेगम और सागर से जैन समुदाय के मुकेश कुमार जैन को टिकट दिया गया है। मध्य प्रदेश में आबादी की बात की जाए तो यहां सबसे ज्यादा हिंदू आबादी है राज्य में हिंदू समुदाय की आबादी 91%, मुस्लिम की 6.57%, जैन की 0.78%, ईसाई की 0.29 प्रतिशत और सिख की 0.21% है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+