MP News: BJP ने 9 जिलाध्यक्ष किए रिपीट, अब किन जिलों में होगा ऐसा, जानिए
मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जिला अध्यक्ष सूची जारी कर दी गई। एक-एक कर अलग-अलग जिलों के अध्यक्षों की घोषणा के साथ ही लगभग 15 से 16 जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है। सोमवार रात को जारी 18 जिलों के जिला अध्यक्षों में 9 जिलों में अध्यक्ष रिपीट किए गए हैं।
BJP ने जिन जिलों में जिलाध्यक्ष रिपीट किए हैं, उन जिलों में रतलाम में प्रदीप उपाध्याय, बुरहानपुर में मनोज माने, हरदा में राजेश वर्मा, मैहर में कमलेश सुहाने, मऊगंज में राजेंद्र मिश्रा, पन्ना में बृजेंद्र मिश्रा, छतरपुर में चंद्रभान सिंह गौतम, अशोकनगर में आलोक तिवारी और गुना में धर्मेंद्र सिकरवार को फिर से जिलों की कमान दी गई है।

BJP की ओर से जारी की गई पहली सूची में मालवा-निमाड़ अंचल के साथ-साथ भोपाल, जबलपुर के जिला अध्यक्षों के नाम शामिल हैं। वहीं फिलहाल, ग्वालियर-चंबल के जिला अध्यक्ष की सूची सामने नहीं आई है। संभावना जताई जा रही है कि, BJP इंदौर और ग्वालियर जैसे जिलों में एक बार फिर जिला अध्यक्ष रिपीट कर सकती है, यानी इन जिलों में एक बार फिर उन्हीं अध्यक्षों को कमान दी जा सकती है, जो वर्तमान में संगठन की कमान संभाल रहे हैं।
भोपाल नगर से रविन्द्र यती, भोपाल ग्रामीण से तीरथ सिंह मीणा, नीमच से वंदना खंडेलवाल, देवास से राय सिंह सेंधव, अशोक नगर से आलोक तिवारी, खंडवा से राजपाल सिंह तोमर, श्योपुर से शशांक भूषण, मैहर से कमलेश सुहाने, बुरहानपुर से मनोज माने, शिवपुरी से जसमंत जाटव, पन्ना से बृजेन्द्र मिश्रा, रतलाम से प्रदीप उपाध्याय, उज्जैन ग्रामीण से राजेश धाकड़, छतरपुर से चंद्रभान सिंह गौतम, जबलपुर ग्रामीण से राजकुमार पटेल, मऊगंज से डॉ. राजेन्द्र मिश्रा, हरदा से राजेश वर्मा, गुना से धर्मेंद्र सिकरवार को अध्यक्ष बनाया गया है।
ये भी पढ़े- MP News: BJP ने जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान किया, कहां से किसे मिला मौका, जानिए












Click it and Unblock the Notifications