MP News: BJP ने जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान किया, कहां से किसे मिला मौका, जानिए
मध्यप्रदेश में लंबे वक्त के इंतजार के बाद आखिरकार वह दिन आ ही गया जब भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जिला अध्यक्ष सूची जारी कर दी गई। एक-एक कर अलग-अलग जिलों के अध्यक्षों की घोषणा के साथ ही लगभग 15 से 16 जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है।
BJP की ओर से जारी की गई पहली सूची में मालवा-निमाड़ अंचल के साथ-साथ भोपाल, जबलपुर के जिला अध्यक्षों के नाम शामिल हैं। वहीं फिलहाल, ग्वालियर-चंबल के जिला अध्यक्ष की सूची सामने नहीं आई है।

भोपाल नगर से रविन्द्र यती, भोपाल ग्रामीण से तीरथ सिंह मीणा, नीमच से वंदना खंडेलवाल, देवास से राय सिंह सेंधव, अशोक नगर से आलोक तिवारी, खंडवा से राजपाल सिंह तोमर, श्योपुर से शशांक भूषण, मैहर से कमलेश सुहाने, बुरहानपुर से मनोज माने, शिवपुरी से जसमंत जाटव, पन्ना से बृजेन्द्र मिश्रा, रतलाम से प्रदीप उपाध्याय, उज्जैन ग्रामीण से राजेश धाकड़, छतरपुर से चंद्रभान सिंह गौतम, जबलपुर ग्रामीण से राजकुमार पटेल, मऊगंज से डॉ. राजेन्द्र मिश्रा, हरदा से राजेश वर्मा, गुना से धर्मेंद्र सिकरवार को अध्यक्ष बनाया गया है।
मध्यप्रदेश के अन्य बचे हुए जिलों के लिए अध्यक्षों का ऐलान जल्द होने की संभावना जताई जा रही है, जहां इंदौर समेत अलग-अलग जिलों से जल्द ही अध्यक्षों का ऐलान किया जा सकता है. वहीं संगठन स्तर पर जिला अध्यक्षों की नियुक्ति का खास प्लान तैयार हो चुका है, जहां संगठन अब धीरे-धीरे जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान कर रहा है. कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश में लंबे वक्त के इंतजार के बाद आखिरकार वह दिन आ ही गया जब भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जिला अध्यक्ष सूची जारी कर दी गई। एक-एक कर अलग-अलग जिलों के अध्यक्षों की घोषणा के साथ ही लगभग 15 से 16 जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है।
ये भी पढ़े- MP News: 2 लाख से ज्यादा सरकारी पदों पर होगी भर्ती, CM का ऐलान, किन विभागों में कितने पद, जानिए












Click it and Unblock the Notifications