नवरात्रि मेला के दौरान श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, मैहर रेलवे स्टेशन पर रुकेंगी अब ये ट्रेनें, जानें डेट और टाइम
रविवार यानी 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहा है। माता रानी की पूजा करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ लगने वाली है। इसको लेकर भारतीय रेलवे ने श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है। मध्य प्रदेश के सतना जिले में स्थित मैहर रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें अब रुकेंगी। नवरात्रि मेले के दौरान ट्रेनें इस स्टेशन पर रुकेंगी।
बता दें कि मैहर में नवरात्रि का मेला लगता है। मेला बहुत बड़े स्तर पर लगता है। यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगती है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने मैहर स्टेशन पर ट्रेनों का अस्थायी ठहराव दिया है। यह ठहराव नवरात्रि मेला के दौरान ही रहेगा।

इस ठहराव से श्रद्धालुओं को बड़ी आसानी होगी। वे आसानी से ट्रेन पकड़ और उतर सकते हैं। इसकी जानकारी पूर्व मध्य रेल (ईसीआर) ने दी है। ईसीआर ने जानकारी देते हुए कहा कि नवरात्रि मेला के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यह फैसला किया गया है। इस स्टेशन पर कई गाड़ियां रुकेंगी। गाड़ियों का 5 मिनट का अस्थाई ठहराव होगा।
अप दिशा की ये ट्रेनें अस्थाई रूप से ठहरेंगी
1. मुजफ्फरपुर से 16 से 23 अक्टूबर तक चलने वाली 19052 मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस ट्रेन मैहर स्टेशन पर 12.00 बजे पहुंचती है। 12.05 बजे अगले स्टेशन के लिए प्रस्थान करेगी।
2. धनबाद से 16 से 23 अक्टूबर तक चलने वाली 11046 धनबाद-छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनल, कोल्हापुर एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 22.35 बजे पहुंचती है। 22.40 बजे अगले स्टेशन के लिए प्रस्थान करेगी।
3.रक्सौल से 14 से 21 अक्टूबर तक चलने वाली 15267 रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 11.40 बजे पहुंचकर 11.45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
4.पटना से 21 से 28 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 17609 पटना-पूर्णा जं. एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 17.25 बजे पहुंचकर 17.30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
5. पटना से 18 से 25 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 22972 पटना-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 08.25 बजे पहुंचकर 08.30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
डाउन दिशा की इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
1. वलसाड से 14 से 21 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 19051 वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 15.25 बजे पहुंचकर 15.30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
2. छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनल, कोल्हापुर से 20 से 27 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 11045 छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनल, कोल्हापुर-धनबाद एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 17.30 बजे पहुंचकर 17.35 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
3. लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 16 से 23 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15268 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 10.50 बजे पहुंचकर 10.55 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
4. पूर्णा जं. से 19 से 26 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 17610 पूर्णा जं.-पटना एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 10.50 बजे पहुंचकर 10.55 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
5.बांद्रा टर्मिनस से 16 से 23 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 22971 बांद्रा टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 15.25 बजे पहुंचकर 15.30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।












Click it and Unblock the Notifications