MP News: भूतड़ी अमावस्या पर नर्मदा किनारे लगा भूतों का मेला, जिसने देखा वो चौंका
देशभर में सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर पितरों के तर्पण का सिलसिला जारी रहा, जहां इस महापर्व पर भगवान सिद्धेश्वर की नगरी नेमावर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा. इस दौरान यहां पूरी रात भूतों का मेला लगा नजर आया, और लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।
नेमावर स्थित मां नर्मदा के तट पर सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान ध्यान कर पूजन-अर्चन किया। इस दौरान यहां घाट पर स्नान ध्यान के साथ-साथ देवताओं की सवारी ने पूरी रात नृत्य किया।

नेमावर स्थित नर्मदा नदी के घाट पर सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या यानि भूतड़ी अमावस्या के दिन पूरी रात भूतों का मेला लगता है, देवताओ की सवारी आती है। अमावस्या पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, इसी के चलते यहां एक से दो दिन पहले ही लोग पहुंचने लगते हैं, और स्नान-ध्यान के साथ-साथ पूजन-अर्चन करते हैं। बड़ी संख्या में अमावस्या पर श्रद्धालुओं के पहुंचने के चलते यहां सुरक्षा को पुख्ता बंदोबस्त किए जाते हैं। अमावस्या पर यहां लगभग 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं।
ऐसी मान्यता है की, भूतड़ी अमावस्या पर यहां वो लोग भी पहुंचते हैं, जिन्हें कथित तौर पर भूत बाधा लगी रहती है। वहीं इसके बाद यहां नर्मदा नदी में स्नान करने के बाद उन्हें भूत बाधा से छुटकारा मिल जाता है. यही कारण है की, यहां अमावस्या पर घाट किनारे भूतों का मेला लगा नजर आता है। प्रत्येक श्रद्धालु मां नर्मदा के प्रति सच्ची आस्था और निष्ठा के साथ दो दिन पहले से ही नेमावर के घाट पर स्नान, ध्यान और पूजन-अर्चन के लिए पहुंच जाते है। यहां नेमावर स्थित माँ नर्मदा का नाभि कुंड होने से यहां माँ नर्मदा का महत्व ओर भी बढ़ जाता है।
ये भी पढ़े- Indore News: पितृ पक्ष में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 2 लाख तर्पण के साथ पितरों को मिला मोक्ष












Click it and Unblock the Notifications