MP News: अफसरों को निशाना बनाकर सरकार की छवि खराब करने वाले पकड़ाए, सीएम की नजरों में बदनाम करने की थी कोशिश
Bhopal News:मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री की नजरों में कर्मठ अफसरों को बदनाम करने की एक नई साजिश का पर्दाफाश हुआ है। इस घटना में आरोपी ने गरीब और अनपढ़ महिला को पैसे का लालच देकर फर्जी सीमें खरीद कर धोखाधड़ी की थी। मामले में अभी मुख्य अभियुक्त रमनवीर अरोरा फरार हैं।

सेडमेप भोपाल की एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर महिला अधिकारी ने थाना क्राइम ब्रांच में एक शिकायत दर्ज की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सहित कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उनके खिलाफ असत्य और मनघड़ंत चैट को सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
इस फर्जी और नकारात्मक चैट से शिकायतकर्ता और उनके अधिकारी किसी भी तरह का संबंध नहीं रखते हैं। इसके बाद, पुलिस आयुक्त भोपाल ने मामले को गंभीरता से लिया है और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और पुलिस उपायुक्त को निर्देश दिया है कि अपराध के आरोपियों को जल्दी से खोजा जाए और कठोर कार्रवाई की जाए।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और पुलिस उपायुक्त को अज्ञात आरोपियों को ढूंढने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद, भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम ने इंदौर के रहने वाले जावेद मोहम्मद, पिता शफी मोहम्मद खान को गिरफ्तार कर लिया है। जावेद मोहम्मद ने अपने सेठ रमनवीर सिंह अरोरा के कहने पर फर्जी चैट को सोशल मीडिया पर वायरल किया था। उनके खिलाफ जुर्माना और कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
- नाम: जावेद मोहम्मद
- पिता का नाम: सफी मोहम्मद खान
- आयु: 35 वर्ष
- पता: 17 राजा मार्ग, धार
- वर्तमान पता: 249 सिल्वर नगर, मोहम्मद इसरार का मकान, गली नं. 2, खजराना, इंदौर
- शैक्षणिक योग्यता: कक्षा -5 वीं
- आपराधिक रिकॉर्ड: अप.क्र.28/24 धारा 469,500, भादवि इजाफा धारा 201,204,471,120 बी भादवि
- पुलिस द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेकर निरीक्षित किया जा रहा है और उपयुक्त कार्यवाही होगी।












Click it and Unblock the Notifications