MP News: भाजपा कार्यकर्ताओं को ले जा रही बस ट्रक से टकराई, 39 लोग घायल
PM Modi In Bhopal: मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी की रैली में शामिल होने के लिए भोपाल जा रहे कार्यकर्ताओं की बस एक ट्रक से टकरा गई, जिसमें 39 भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। घटना खरगोन जिले के कसरावद थाना क्षेत्र की है।
जहां, बीती रात बीजेपी कार्यकर्ता पीएम मोदी की सभा में शामिल होने भोपाल जा रहे थे। वहीं बस रास्ते में खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसके चलते 39 लोग घायल हो गए।

सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। सभी घायल भगवानपुरा विधानसभा के रुपगढ़,राय,सागर और खापरजामली के निवासी है। सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे है। फिलहाल पुलिस इस घटना जांच में जुटी हुई है।
कसरावद व मंडलेश्वर के एसडीओपी मनोहर गवली ने जानकारी दी की कि कसरावद थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुरा के समीप निजी यात्री बस वहां खड़े एक ट्रक से टकरा गई। हादसे के चलते घायल हुए लोगों को सीधे खरगोन स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है।
उन्होंने बताया कि बस के चालक को बड़ी मुश्किल से निकाला जा सका। क्रेन की सहायता से ट्रक व बस को रास्ते से अलग कर आवागमन को सुचारू कराया गया। जिला अस्पताल खरगोन के सिविल सर्जन डॉक्टर अमर सिंह चौहान ने बताया कि घटना में 39 लोग घायल हुए है। उन सभी को अस्पताल में एडमिट किया गया था। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल हुए पंढरी को इंदौर रेफर किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications