MP News: नए साल की एक दिन पहले मोहन सरकार ने पुलिस कर्मियों को दिया गिफ्ट, उप निरीक्षकों का किया प्रमोशन

MP Police News: मध्य प्रदेश में भाजपा की मोहन यादव सरकार ने नए साल से पहले पुलिसकर्मियों को प्रमोशन का तोहफा दिया है। एमपी पुलिस विभाग ने 283 उपनिरीक्षकों को कार्यवाहक निरीक्षक बनाया है, जिसके बारे में पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी किए हैं। 465 की फिट लिस्ट में से 283 को पदोन्नति प्राप्त हुई है।

इसमें हाल ही में एमपी पुलिस मुख्यालय ने 465 सब इंस्पेक्टर्स की एक फिट लिस्ट जारी की थी और इस चरण में 283 को उपनिरीक्षक से कार्यवाहक निरीक्षक बनाया गया है। आगे के चरण में विभाग बाकी बचे पुलिसकर्मियों में से आवश्यकता के हिसाब से कार्यवाहक इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत करेगा।

 Bhopal Before new year, Mohan mp government gave gifts to police personnel, promoted sub inspectors

हाल ही में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने आदेश में सब इंस्पेक्टर्स के प्रमोशन की प्रक्रिया को 15 दिनों में पूरा करने का निर्देश दिया था, जिसके परिणामस्वरूप विभाग इसमें तेजी से कार्रवाई कर रहा है। आदेश में उपयुक्तता सूची में चयन किए गए उप निरीक्षकों के खिलाफ यदि कोई गंभीर आरोप हो, तो उनके खिलाफ तत्काल जांच की जाएगी।

प्रमोट हुए पुलिसकर्मियों में से बाल्मीक चौबे, उदयवीर सिंह तोमर, पुष्पक शर्मा, आशुतोष श्रोतिए, पंकज शर्मा, रूपनारायण पटेरिया, ब्रजेंद्र चाचोदिया, माधवी अग्निहोत्री, अमिता अग्निहोत्री, अजाक, राजकुमार लिटोरिया, रवि उपाध्याय, पीटीएस मकरोनिया, भरत चावड़ा, राकेश चौधरी, संजीव सिंह परिहार, शिवांशु मालवीय, रूपसिंह बेस, बृहस्पति साकेत, छतरपुर से भोपाल स्थानांतरित रूपसिंह बेस, दमोह यातायात प्रभारी दलवीर मार्को, छतरपुर यातायात प्रभारी, और अन्य कई नाम शामिल हैं।

इस प्रमोशन के माध्यम से, सरकार ने पुलिस विभाग के कर्मियों को सम्मानित किया और उनकी कठिनाईयों का सामना करने के लिए उन्हें और बढ़िया कार्य करने के लिए प्रेरित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+