Bhojshala: सरस्वती मंदिर या कमाल मौला मस्जिद?, ASI सर्वे का दूसरा दिन
Bhojshala ASI Survey: मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला में ASI का सर्वे जारी है, जहां शनिवार को ASI सर्वे का दूसरा दिन रहा। शनिवार को शुरू हुए सर्वे में मुस्लिम पक्ष की ओर से भी पक्षकार मौजूद रहे। वहीं इससे पहले शुक्रवार को सर्वे की शुरुआत हुई थी, जहां जुम्मे की नमाज से पहले सर्वे रोका गया था।
भोजशाला में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ASI की टीम सर्वे के लिए पहुंची है, जहां ASI की टीम की ओर से सर्वे जारी है। भोजशाला पहुंचकर टीम साइंटिफिक तरीके से जांच पड़ताल कर रही है। सर्वे के लिए धार जिले के साथ-साथ आसपास के जिलों से भारी पुलिस बल भोजशाला में तैनात किया गया है।

ऐसा है पूरा मामला
धार जिले में स्थित भोजशाला को लेकर हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने अहम फैसला सुनाया है, जिसमें कोर्ट ने भोजशाला के एएसआई सर्वे को लेकर आदेश दिया है। धार स्थित भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर है, जहां वसंत पंचमी समेत त्योहारों पर देवी की विशेष आराधना होती है। वहीं भोजशाला के वैज्ञानिक सर्वे के लिए हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस द्वारा हाईकोर्ट में आवेदन दिया गया था, जिस पर हाईकोर्ट की ओर से एएसआई सर्वे का आदेश दिया गया है। धार स्थित भोजशाला के वैज्ञानिक सर्वेक्षण के लिए हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस द्वारा एक आवेदन हाईकोर्ट में दिया गया था, जिस पर सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद फरवरी में हाईकोर्ट की ओर से फैसले को सुरक्षित रख लिया गया था, वहीं अब हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ की ओर से एएसआई को वैज्ञानिक सर्वेक्षण का आदेश दिया गया है।
सदियों पुराना विवाद है
धार स्थित भोजशाला में माता सरस्वती का बेहद प्राचीन मंदिर स्थित है, जहां हर साल वसंती पंचमी धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं, इसी के साथ यहां वसंत पंचमी के अलावा त्योहारो पर बड़ी संख्या में लोग दर्शन और पूजन के लिए पहुंचते हैं। यहां वसंत पंचमी के साथ-साथ शुक्रवार को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहते हैं. भोजशाला का विवाद सदियों पुराना है। लोगों का मानना है की, सदियों पहले यहां आक्रमणकारियों ने आक्रमण कर मजार बनवाई थी, यहां आज भी देवी-देवताओं के चित्र और संस्कृत भाषा में श्लोक लिखे हुए हैं।
ये भी पढ़े- Dhar News: भोजशाला में सर्वे के लिए दिल्ली से आई टीम, अब तक क्या मिला, जानिए












Click it and Unblock the Notifications