Bhind News: भिंड में एक ही परिवार के तीन लोगों को सांप ने काटा, अंधविश्वास के चक्कर में मां- बेटी की मौत
Bhind News: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में सांप काटने के बाद अंधविश्वास के चक्कर में मां और बेटी की जान चली गई। सांप काटने के बाद उन तीनों को डॉक्टर के पास ले जाने की जगह परिजन रात भर झाड़-फूंक करते रहे जिसके बाद सुबह दो लोगों की मौत हो गई।जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज जारी है।
जानकारी अनुसार मामला फूफ थाना क्षेत्र के रानी बिरगवां गांव का है। मुकेश बरेठा का पूरा परिवार शनिवार की रात को खाना पीना खाकर जमीन में सो रहा था। मुकेश की पत्नी राधा, उसकी बेटी यीशु और बेटा कृष्णा जमीन पर सो रहे थे तभी आधी रात के समय अचानक बच्चे रोने लगे।

जब पूरा परिवार रोने की आवाज सुनकर जागा तो हड़कंप मच गया। क्योंकि सांप उनके नजदीक से गुजर रहा था और मां राधा के साथ ही मासूम यीशु और कृष्णा के पैरों पर सांप के काटने के निशान दिख रहे थे।
मृतक राधा के देवर अंकेश ने जानकारी दी कि सभी लोग जमीन पर सो रहे थे और तभी सांप ने उन्हें काट लिया। जिला अस्पताल भिंड में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर सतीश शर्मा ने बताया कि सांप के काटने के लक्षण इनके शरीर में दिखाई दिए।
हैरानी की बात यह है कि परिवार के लोगों ने राधा और उनके बच्चों को सीधा अस्पताल लाने की बजाय झाड़ फूंक अंधविश्वास में समय गवा दिए। उचित समय पर इलाज नहीं मिलने की वजह से राधा और उसकी बेटी की मौत हो गई जबकि बेटा जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications