MP News: डैम में एक साथ लाखों मछलियों ने दम तोड़ा, चौंकाने वाला कारण सामने आया
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जहां छतरपुर जिले के बेनी सागर डैम में एक साथ लाखों मछलियों के मारे जाने से हड़कंप मच गया। बेनी सागर डैम में एक साथ लाखों मछलियां डैम के किनारे पर आ गई, जहां सभी ने एकाएक दम तोड़ दिया। वहीं इस घटनाक्रम की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया, जहां मछुआरे मौके पर पहुंचे।
जानकारी के मुताबिक लगातार बढ़ती गर्मी के चलते डैम का पानी कम हो जाने और पानी अत्यधिक गर्म हो जाने के चलते मछलियों ने अपना दम तोड़ दिया। उधर, लाखों मछलियों के एक साथ मारे जाने के चलते अब हड़कंप गया है, जहां इन मछलियों को यदि ठीक तरीके से दफनाया नहीं गया, तो बीमारी फैलने की आशंका जताई जा सकती है।

मध्य प्रदेश में इन दिनों लगातार गर्मी का कहर बढ़ता चला जा रहा है, जहां लगातार बढ़ती गर्मी के चलते अब जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है। इतना ही नहीं लगातार बढ़ती गर्मी के चलते अब बेनी सागर डैम का पानी भी काफी कम हो गया है, जिसके चलते मछलियां मरने लगी है। वहीं एक साथ लाखों मछलियों के मरने पर हड़कंप मच गया, जहां मछुआरे मौके पर पहुंचे हैं। उधर, अब इस पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। साथ ही मछलियों के मारे जाने के कारण का पता भी लगाया जा रहा है। संभवत: लगातार बढ़ती गर्मी और डैम में कम होता पानी मछलियों के मरने की वजह हो सकता है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो खजुराहो का तापमान 48 डिग्री से ज्यादा पहुंच चुका है, जहां लगातार बढ़ती गर्मी के चलते मछलियों के दम तोड़ने की आशंका जताई जा रही है। वहीं अब लगातार बढ़ती गर्मी के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है, तो वहीं पशु-पक्षी भी बढ़ती गर्मी से बच नहीं पा रहे, जिसका कारण है कि, लगातार बनी सागर डैम में मछलियों के करने का घटनाक्रम सामने आ रहा है। बहरहाल, अब देखना होगा कि आने वाले कितने दिनों तक यह सिलसिला जारी रहता है, और कब तक मछलियों के मरने की संख्या बढ़ती नजर आती है।
ये भी पढ़े- Indore News: शादी के दूसरे दिन दुल्हन ने दिया प्रेमी के बच्चे को जन्म, ससुराल वाले चौंके












Click it and Unblock the Notifications