MP: चुनावी सभा करने सागर पहुंचे भाजपा के स्टार प्रचारक बाबुल सुप्रियो, पर सभा में विधायक नहीं हुए शामिल

सागर। विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रचार करने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो मध्य प्रदेश के सागर पहुंचे। इस सभा में भाजपा के मात्र दो प्रत्याशियों सहित कुछ ही कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिसके बाद इस सभा को स्थगित कर सुप्रियो वापस लौट गए। फॉर्म भरने के अंतिम दिन जिले के सभी 8 प्रत्याशियों के साथ नामांकन जमा कराने के लिए भाजपा ने केंद्रीय राज्यमंत्री और स्टार प्रचारक बाबुल सुप्रियो को सागर भेजा था।

MP: चुनावी सभा करने सागर पहुंचे भाजपा के स्टार प्रचारक बाबुल सुप्रियों, पर सभा में अपने नहीं हुए शामिल

सिर्फ दो उम्मीदवार ही पहुंचे

सुप्रियो की एक आमसभा भी सागर के पीली कोठी के पास वाले मैदान में होनी थी। लेकिन सागर में सभी प्रत्याशी अपने अपने फॉर्म भरने में ही व्यस्त रहे और केवल 2 उम्मीदवार ही सभा स्थल पर पहुंचे। जिसके कारण ना तो सभा हुई और ना ही सुप्रियो भाजपा प्रत्याशियों का प्रचार कर पाए। स्थानीय संगठन के पदाधिकारियों ने उनके स्वास्थ्य और गला खराब होने की बात कहकर सभा के स्थगित होने की घोषणा की। सुप्रियो ने मीडिया और समर्थकों से भी चर्चा की। सुप्रियो की सभा दोपहर 12:30 पर होनी थी।

MP: चुनावी सभा करने सागर पहुंचे भाजपा के स्टार प्रचारक बाबुल सुप्रियों, पर सभा में अपने नहीं हुए शामिल

सुप्रियो ने कहा ये

इसी कार्यक्रम में जिले के आठों प्रत्याशियों को भी आना था, जिसमें से सागर से शैलेंद्र जैन व बीना से महेश राही सभा स्थल पर पहुंचे। जबकि जिले से भाजपा सरकार के 2 मंत्री भूपेंद्र सिंह गौर गोपाल भार्गव सहित चार अन्य प्रत्याशी सभा स्थल पर नहीं पहुंचे। बाबुल सुप्रियो यहां हेलीकॉप्टर से आए हुए थे। सुप्रियो ने प्रत्याशियों के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय में जाकर प्रत्याशियों के दोबारा परिचय जमा कराएं। सुप्रियो ने मीडिया से चर्चा में सभा निरस्त होने के बारे में बताया कि फॉर्म भरने की व्यस्तता के कारण प्रत्याशी सभा पर नहीं आ पाए, लेकिन उन्होंने सभी प्रत्याशियों से अलग से चर्चा करने की बात कही।

MP: चुनावी सभा करने सागर पहुंचे भाजपा के स्टार प्रचारक बाबुल सुप्रियो, पर सभा में विधायक नहीं हुए शामिल

पहले भी चुनावी रैलियां हुई हैं फेल

बीते दिनों केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद छत्तीसगढ़ दौरे पर थे। यहां उन्हें एक चुनावी सभा को संबोधित करना था। लेकिन इस सभा में भीड़ ना जुटा पाने के कारण सरकार की और उनके नुमाइंदों की किरकिरी भी हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+