MP News: 70 साल से ज्यादा उम्र के लोग बनवा लें आयुष्मान कार्ड, कुछ ऐसी है पूरी प्रोसेस
उज्जैन में आयुष्मान भारत निरामयम योजना अंतर्गत जिले मे 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड गांव गांव में सीएचओ, एएनएम, रोजगार सहायक, पंचायत सचिव, आशा कार्यकर्ता द्वारा बनाये जा रहे है।
मानिटरिंग हेतु जिला स्तर, विकास खंड स्तर एवं सेक्टर स्तर पर नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किये गए है।

उज्जैन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि, शासन द्वारा 70 वर्ष या इससे अधिक उम्र के नागरिकों को भी प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) योजना मे शामिल कर योजना का लाभ देने हेतु निर्णय लिया है एवं इनके भी आयुष्मान कार्ड निरन्तर बनाये जा रहे है। 70 वर्ष या इससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक जो को निजी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं या कर्मचारी राज्य बीमा योजना अन्र्तगत आते है वे भी आयुष्मान भारत योजना के तहत् लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र होंगे।
योजना हेतु पात्रता का निर्धारण आधार कार्ड मे दर्ज आयु के आधार पर किया जायेगा तथा पात्र वरिष्ठ नागरिकों को एक नया विशिष्ट कार्ड जारी किया जायेगा तथा पंजीकरण के लिये आधार कार्ड एवं समग्र आई.डी. ,फेमेली आई.डी. की आवश्यकता होगी। पात्र वरिष्ठ नागरिको को एक नया विशिष्ट कार्ड जारी किया जायेगा। 70 या इससे अधिक आयु वर्ग के नागरिकों से अपील है कि अपने आधार कार्ड एवं समग्र आई.डी. को लेकर आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु नजदीकी स्वास्थ्य संस्थाओं मे संपर्क कर अपना आयुष्मान कार्ड बनवायें।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो उज्जैन में आयुष्मान भारत निरामयम योजना अंतर्गत जिले मे 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड गांव गांव में सीएचओ, एएनएम, रोजगार सहायक, पंचायत सचिव, आशा कार्यकर्ता द्वारा बनाये जा रहे है। मानिटरिंग हेतु जिला स्तर, विकास खंड स्तर एवं सेक्टर स्तर पर नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किये गए है।
ये भी पढ़े- Indore News: सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों की खैर नहीं, प्रशासन का बुलडोजर चला












Click it and Unblock the Notifications