अनुपमा तिवारी : शिवसेना की महिला नेता कर रही थी लड़कियां सप्लाई, पुलिस रेड में मकान से 10 लोग अरेस्ट
सीहोर, 8 नवंबर। मध्य प्रदेश के सीहोर में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। चौंकाने वाली बात यह है कि रैकेट की सगरना एक ऐसी महिला निकली है, जो खुद को शिवसेना की नेता, समाजसेवी, पत्रकार, आईटीआई कार्यकर्ता और योगाचार्य बताती है। नाम है अनुपमा तिवारी।

मकान में ग्राहक व लड़कियां
मध्य प्रदेश की सीहोर पुलिस ने बस स्टैण्ड के पास अनुपमा तिवारी के मकान पर देर रात दबिश देकर भोपाल की चार लड़कियां, तीन ग्राहक, चालक व महिला मैनेजर व एक संचालिका को पकड़ा है। पुलिस को मकान से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है।

शिवसेना की टिकट पर 2015 में लड़ा था चुनाव
बता दें कि अनुपमा तिवारी ने साल 2015 में शिवसेना की टिकट पर नगर पालिकाध्यक्ष का चुनाव भी लड़ा था, जिसमें हार मिली। इसे सीहोर के तत्कालीन अपर कलेक्टर द्वारा नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम में योगाचार्य के रूप में सम्मानित भी किया जा चुका है।

शराबबंदी के खिलाफ चलाया अभियान
अनुपमा तिवारी ने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल में खुद को समाजसेवी और शिव सेना की महिला प्रदेश प्रमुख लिखे हुए है। मध्यप्रदेश शिवसेना गोजन कल्याण संघ की प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुकी है। शराबबंदी पर भी अभियान चलाती रहती है। सरगना साहित्य साधना मंच से जुड़ी है। खुद को पत्रकार भी बताती है।

होशंगाबाद की रहने वाली है अनुपमा
पुलिस की शुरुआत जांच में सामने आया कि मूलरूप से होशंगाबाद की रहने वाली अनुपमा तिवारी के मकान पर रात को लड़कियां भोपाल के बैरागढ़ से बुलाई गई थी। प्रत्येक ग्राहक से पांच-पांच रुपए वसूल किए गए थे। अनुपमा के पति का साल 2018 में निधन हो गया। यह तीन माह पूर्व ही इंदौर से लौटी है।












Click it and Unblock the Notifications