Ankita Mishra: लेडी सब इंस्पेक्टर पुलिस थाने में हुई रोमांटिक! 'अब तेरे दिल में हम आ गए' वाला REEL वायरल

Ankita Mishra Reel Viral: मध्य प्रदेश पुलिस की लेडी सब इंस्‍पेक्‍टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बवाल मच गया। मध्‍य प्रदेश के रीवा जिले के सगरा पुलिस थाने की प्रभारी एसआई अंक‍िता मिश्रा ने पुलिस थाने के भीतर ही बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म आरजू के रोमांटिक गाने "अब तेरे दिल में हम आ गए..." पर रील बनाई। वीडियो में वे अभिनेता अक्षय कुमार और माधुरी दीक्षित के गाने पर एक्शन करती दिखाई दीं।

वीडियो सामने आते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई और जनता में भी तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं। सोशल मीडिया पर किसी ने इसे 'निजी जिंदगी’ का हिस्सा बताया, तो कई लोगों ने इसे ड्यूटी का उल्लंघन बताया।

राजीव तिवारी नाम के यूजर ने लिखा, "रील वर्दी में और ड्यूटी टाइम पर भी बनाई है। कोई तो इन्हें रोके।" विनोद शर्मा ने तंज किया, "इनकी प्रतिभा को मुंबई में मौका मिलना चाहिए।" वहीं, द्वारिका चतुर्वेदी ने लिखा, "अगर वे अपनी जिंदगी में खुश हैं, तो इसमें दिक्कत क्या है?"

कुछ यूजर्स ने वीडियो को 'टीवी पर चलने लायक’ करार दिया, तो कुछ ने सवाल उठाया कि "शासन-प्रशासन के अधिकारी रील बनाकर ही क्यों मशहूर होना चाहते हैं?"

वीडियो तेजी से वायरल होते ही रीवा रेंज के उप महानिरीक्षक (DIG) राजेश सिंह ने सख्त रुख अपनाया। सोमवार को उन्होंने आदेश जारी करते हुए कहा कि कोई भी पुलिसकर्मी वर्दी में या सिविल ड्रेस में इस तरह की रील या वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करेगा। आदेश में साफ लिखा है कि ऐसे कृत्य पुलिस विभाग की गरिमा और अनुशासन के खिलाफ हैं और इनसे जनता में गलत संदेश जाता है।

Ankita Mishra Reel Viral MP Woman Police Officer

DIG ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में कोई कर्मचारी इस आदेश का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस विवाद के बीच थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा से संपर्क की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बातचीत नहीं हो सकी। फिलहाल रीवा जिले में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+