Ram Mandir: देवास में बुलडोजर से निकाली अक्षत कलश यात्रा, श्री राम के जयकारों से गूंजी बगाली
Ram Mandir: मध्य प्रदेश के देवास जिले के 84 गांवों में अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। भक्तों में एक बड़ा उत्साह देखने को मिला है। रामभक्तों ने कलश यात्रा बुलडोजर से निकाली, जिसे देख हर कोई दंग रह गया।
अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन आगामी 22 जनवरी 2024 को होगा। जिसे लेकर अक्षत कलश यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में देवास जिले के बागली नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा बागली नगर के प्राचीन व्यास पीठ से प्रारंभ हुई, जो कि पूरे नगर का भ्रमण करते हुए गांधी चौक पहुंची।

इस दौरान यात्रा में बागली तहसील क्षेत्र के लगभग 84 गांव के ग्रामीण यात्रा में सम्मिलित हुए। पूरा बागली नगर भगवान श्री राम के जयकारों से गूंज उठा और पूरा भगवामय हो गया, यात्रा में महिलाएं सीर पर कलश रखकर चल रही थी। कुछ युवा बुलडोजर में खड़े होकर सर में कलश रखे हुए थे तो वही हाथों में भगवा ध्वज लेकर जय श्री राम के नारे लगाते रहे थे।
बता दे की यात्रा में चंपाबाग व्यायाम शाला अखाड़ा के कलाकार भी आगे आगे चलते हुए अपने कर्तव्य, कला दिखाई। इस दौरान जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान यात्रा में विभाग सह समरसता प्रमुख कन्हैयालाल विश्वकर्मा, खंड कारवाह धर्मेंद्र सिंह सेंधव, हरिओम दास बांसवाड़ा ,विधायक मुरली भंवरा, पंडित कनिष्क त्रिवेदी एवं सभी कारसेवक उपस्थित रहे।
वन इंडिया हिंदी के माध्यम मुकेश गुर्जर ने सभी से अपील कि है कि 22 जनवरी को सभी ग्रामीण अपने-अपने घरों पर यह पर्व मनाए, अपने घरों पर दीपक जलाए और भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव का जश्न अवश्य मनाएं।
इस दौरान संघ जिला कार्यवाह धर्मेंद्र सेंधव ने वन इंडिया हिंदी को बताया कि बागली तहसील के 84 गांव में अक्षत कलशो का वितरण किया गया है। यह कलश सभी गांव के राम मंदिर में रखा जाएगे, गांव के कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर सभी ग्रामीणों के घर-घर पहुंचकर उन्हें अयोध्या में पहुंचकर रामलाल के दर्शन करने के लिए आमंत्रित करेंगे। साथ ही 22 जनवरी को अपने-अपने घरों पर ही प्राण प्रतिष्ठा उत्सव मनाने की अपील करेंगे।
इस अक्षत कलश यात्रा में काफी उत्साह देखा गया जिसमें भगवान श्री राम परिवार की झांकी अलग-अलग वाहनों पर सजाई गई थी। इस दौरान यात्रा में बुलडोजर मशीन एवं हार्वेस्टर मशीन से भी ग्रामीण जन यात्रा में पहुंचे और इस दौरान मंच से सभी अतिथियों द्वारा सभी गांव के कार्यकर्ताओं को अपने-अपने गांव का कलश वितरण किया गया।












Click it and Unblock the Notifications