MP News: AG की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, 25 हजार करोड़ का कर्ज बाकी, उपक्रमों और निगमों से 1940 करोड़ का घाटा

MP News: मध्य प्रदेश के सार्वजनिक उपक्रम और निगम घाटे में चल रहे हैं। 12 सार्वजनिक उपक्रमों और निगमों से 1940 करोड़ 50 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। घाटे के बाद भी इनके संचालन के कारण राज्य सरकार इन्हें संचालन के लिए समय-समय पर कर्ज भी देती आ रही है। अभी इन निगमों और उपक्रमों पर 25 हजार 236 करोड़ रुपए का राज सरकार का कर्ज बाकी है।

मध्य प्रदेश के जो एक दर्जन निगम उपक्रम हनी में थे उनकी कुल संचित हनी तो 60 हजार 690 करोड़ रुपए है। अकेले एक साल का हानि ही 1940 करोड़ रुपए है। एजी की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी 670 करोड़ 84 लाख रुपए की घाटे में चल रही है। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का घाटा 903 करोड़ 88 लाख रुपए है।

AG report in MP reveals loss of Rs 1940 crore from power company and corporations

इसी तरह मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का घाटा 257 करोड़ 54 लाख रुपए है। डीएमआईसी पीथमपुर जल प्रबंधन लिमिटेड का पिछले साल का घाटा 12 करोड़ 59 लाख रुपए रहा। मध्य प्रदेश प्लास्टिक पार्क डेवलपमेंट कॉरपोरेशन का नुकसान 53 लाख रुपए रहा है मध्य प्रदेश होटल कॉरपोरेशन लिमिटेड का नुकसान 3 करोड़ 74 लाख रुपए है। डीएमआईसी विक्रम उद्योगपुरी लिमिटेड ने 76 करोड़ 39 लाख रुपए का नुकसान उठाया है। मध्य प्रदेश जल निगम भी 28 लाख रुपए के नुकसान में चल रहा है।

मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम इस समय 14 करोड़ 85 लाख रुपए के घाटे में है। मध्य प्रदेश वित्त निगम का पिछले साल का नुकसान 49 करोड़ 30 लाख रुपए का रहा है। सागर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन को ₹5 लाख का नुकसान उठाना पड़ रहा है। पिछले साल राज्य सार्वजनिक क्षेत्र के 32 उपक्रमों में से 63 हजार 830 करोड़ रुपए की हानि हुई है

राज्य के सार्वजनिक क्षेत्र के 6 उपक्रमों में की पूंजी नष्ट हो गई थी। उन पर राज्य शासन का 25 हजार 236 करोड़ रुपए बाकी था। इन निगमों में मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी पर 8022 करोड़ 65 लाख रुपए, मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी पर 9 हजार 237 करोड़ 63 लाख रुपए, मध्य प्रदेश पश्चिम विद्युत क्षेत्र वितरण कंपनी पर 7976 करोड़ 62 लाख रुपए का राज्य सरकार का कर्ज बाकी था। इसके अलावा डीएमआईसी विक्रम उद्योगपुरी डीएमआईसी पीथमपुर जल प्रबंधन व मध्य प्रदेश होटल कॉरपोरेशन को मिलकर इन पर 60 हजार 776 करोड़ रुपए की संचित हानि थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+