खरगोन : आदिवासी युवक की मौत के बाद मचा बवाल, ग्रामीणों ने थाने पर किया हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल
खरगोन, 7 सितम्बर। मध्य प्रदेश जिले के बिस्टान थाना इलाके में एक युवक की मौत के बाद हंगामा हो गया। आदिवासी समाज के इस युवक पर लूट व डकैती का आरोप था। युवक की मौत के बाद आदिवासियों को गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने पुलिस थाने पर हमला बोल दिया। जमकर तोड़फोड़ कर डाली। कुर्सियां व गाड़ियां तोड़ दी। आदिवासियों के हमले में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

बिस्टान पुलिस थाने के सामने एकत्रित हुए
खबर है कि करीब सौ से ज्यादा आदिवासियों ने एकराय होकर बिस्टान पुलिस थाने के सामने एकत्रित हुए। फिर सबने मिलकर पुलिस थाने का घेराव कर दिया। देखते ही देखते थाने पर पथराव कर दिया और तोड़फोड़ शुरू कर दी।

चोरी व डकैती के आरोप में पकड़ा
बता दें कि बिस्टान पुलिस ने तीन दिन पहले गांव माखेरकुंडी निवासी 35 वर्षीय बिसन को चोरी व डकैती के आरोप में पकड़ा था। पुलिस हिरासत में कथित मारपीट से उसकी मौत हो गई। जब यह खबर गांव पहुंची तो लोग आक्रोशित हो गए और बड़ी संख्या में पुलिस थाने पर आ गए।

देखते ही देखते लोग बेकाबू हो गए
देखते ही देखते लोग बेकाबू हो गए। उन पर पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और लाठीचार्ज भी किया। पुलिस थाने पर हमले की सूचना मिलते ही एसडीएम सत्येंद्र सिंह, एसडीओपी आदि अधिकारी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे।

12 लोगों को पकड़ा गया था
एसडीएम सत्येंद्र सिंह कहते हैं कि डकैती के आरोप में 12 लोगों को पकड़ा गया था। इनमें से एक आरोपी की बीती रात मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने सौ लोगों के साथ मिलकर पुलिस थाने पर हमला कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications