Luxury cars और Flight में घूमने वाली Actress Chahat pandey बैलगाड़ी पर, इन दिनों अपने घर दमोह में स्टाइल जुदा

Actress Chahat Pandey: मुंबई बॉलीवुड की दुनिया में धूम मचाने वाली फिल्म अदाकारा चाहत पांडे इन दिनों अपने घर मध्य प्रदेश के दमोह में बेहद जरुरी काम में समय बिता रही हैं। फ़िल्मी दुनिया में आसमान छूने की 'चाहत' रखने वाली चाहत पांडे चुनाव मैदान में हैं।

अपने गृह नगर दमोह विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी हैं। उनकी तमन्ना सियासत की दुनिया में भी कदम रखने की जागी तो 'आप' का दामन थाम लिया। प्रत्याशियों के नामांकन भरने के आखिरी दिन जब चाहत घर से निकली तो माहौल भी खूबसूरत बन गया।

चुनावी माहौल में भी उनकी निराली अदा देखने को मिली। यूं तो घूमने-फिरने के लिए लग्जरी कार-फ्लाइट से नीचे कदम नहीं रखती, लेकिन चुनाव में नामांकन भरने के दौरान वह बैलगाड़ी में सवार दिखी। साथ ही हाथ में झंडा भी थामी थीं। इस स्टाइल को जिस किसी ने भी देखा, वह चाहत को देखने ठहर गया। लोकल फैन्स भी खुश हैं, सिल्वर स्क्रीन वाली उनके शहर की चाहत इस बार चुनाव में उम्मीदवार हैं।

actress-chahat-pandey-aap-candidate-in-mp-damoh-news

कांग्रेस के प्रत्याशी अजय टंडन और बीजेपी के वर्तमान प्रत्याशी और पूर्व मंत्री जयंत मलैया के विरोध में ताल ठोकेंगी। चाहत पांडे अभिनेत्री हैं वह कई टीवी सीरियलों में काम कर चुकी हैं। चाहत पांडे ने कहा, मैं टीवी की लाइफ नहीं, विकास के मुद्दे की बात करने लोगों के बीच आई हूं। वैसे जिस सीट से चाहत चुनाव लड़ रही हैं, वह एक वक्त बीजेपी का गढ़ मानी जाती रही। पिछले 2018 के विधानसभा चुनाव में यह सीट कांग्रेस के खाते में चली गई।

चाहत पांडे मूल रूप से दमोह की रहने वाली हैं वह शुरुआत से ही टीवी एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। पढ़ाई पूरी करने के बाद इंदौर से एक्टिंग की शुरुआत की थी। एक्टिंग कोर्स करने के बाद मुंबई चली गईं। वहां, उन्हें 2016 में टीवी सीरियल पवित्र बंधन में काम करने का मौका मिला। इसके बाद चाहत पांडे ने कई सीरियल्स में काम किया है टीवी की वह पॉपुलर एक्ट्रेस हैं।

जून 2023 में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली
टीवी करियर परवान पर चढ़ने के बाद चाहत पार्टी ने अपनी सियासी पारी की शुरुआत की है। उन्होंने 29 जून 2023 को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद दमोह विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हो गईं। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वह चुनाव लड़ सकती हैं। अक्टूबर को आम आदमी पार्टी ने जो सूची जारी की है, उसमें चाहत पांडे को उम्मीदवार बनाया है।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्यप्रदेश

ये भी पढ़े- MP election 2023: आखिरी दिन अनूपपुर की 3 सीटों पर 28 उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 39 प्रत्याशी मैदान में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+