Baba Bageswar Yatra: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा के दौरान हादसा; डीजे पलटने से कई घायल

Niwari News: बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के दौरान निवाड़ी में बड़ा हादसा हो गया। यात्रा के दौरान डीजे पलटने से 05 लोग घायल हो गए।

Recommended Video

      Baba Bageswar Yatra: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा के दौरान हादसा; डीजे पलटने से कई घायल

      जिन्हें एंबुलेंस 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां इनका इलाज जारी है। सभी घायल निवाड़ी नगर के ही रहवासी बताए जा रहे हैं। डीजे वाहन भी निवाड़ी का है।

      Dhirendra Krishna Shastri Hiking Accident

      घटना की सूचना मिलते ही बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के सहयोगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल पूछा और डॉक्टरों से उनके इलाज की जानकारी ली। सहयोगी का कहना है कि सर्विस रोड से डीजे ब्रिज पर चढ़ाया जा रहा था। इसी दौरान घटना घटी है।

      इस पर जो 4-5 लोग थे। वह गिर गए। इनको पत्थर लगने के कारण हल्की चोटें आईं हैं। कोई ज्यादा गंभीर नहीं है। बालाजी की कृपा से सब बच गए हैं। बागेश्वर वाले गुरूदेव को जैसे ही पता चला तो उन्होंने मुझे यहां पर भेजा है। घायलों को देखने के लिए। बालाजी का साथ है। किसी को कुछ नहीं होगा।

      बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा निवाड़ी जिले में पहुंची। उन्होंने कहा एक करोड़ कट्टर हिंदू सनातन धर्म की रक्षा कर सकते हैं। यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। धीरेंद्र शास्त्री ने लव जिहाद और लैंड जिहाद का मुद्दा उठाया। पदयात्रा में जातिवाद और छुआछूत मिटाने का संदेश दिया गया। निवाड़ी में विशाल जनसभा हुई।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+