पैर धोए, मंदिर में की प्रार्थना, 4 बच्चों के साथ कुएं में कूद गई मां, डर लगा तो बाहर आकर बताई दर्द भरी कहानी

Mandsaur News: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। पारिवारिक कलह के बाद यहां रविवार को 40 वर्षीय महिला ने अपने चार बच्चों के साथ कुए में कूद गई। पुलिस के मुताबिक, महिला के चार नादान बच्चों की मौत हो गई है जबकि महिला बचा लिया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

घटना रविवार सुबह की है। मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र के गांव पीपलखेडा में एक महिला ने अपने चार बच्चों सहित कुएं में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। घटना में ग्रामीणों ने महिला को समय रहते बचा लिया लेकिन चारों बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है।

Mandsaur mother of four children jumped into well

जानकारी मुताबिक 2 लड़कियों 2 लड़के समेत चार बच्चे की मौत हुई है। जानकारी मिलने पर घटना स्थल पर पुलिस पहुंची और गांववालों की मदद से महिला को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल निकाल गया। लेकिन उसके चारों बच्चो को जब तक बाहर निकाला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

जानकारी अनुसार मंदसौर में रविवार सुबह एक महिला चार बच्चों को लेकर कुएं में कूद गई। चारों बच्चों की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने महिला को बचा लिया। अपने चार बच्चों के साथ कुएं कुएं में कूदने वाली महिला की पहचार 40 साल की सुगना बाई के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में पारिवारिक क्लेश के चलते महिला ने यह कदम उठाया है।

महिला का पति रोड़ सिंह बंजारा कंबल बेचने का काम करता है। शराब के नशे में पति आए दिन मारपीट करता थी। आज यानी घटना वाले दिन भी उसने महिला के साथ मारपीट की थी। इसी से परेशान महिला ने यह कदम उठाया है। घटना गरोठ के पीपलखेड़ा गांव की है। बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए गरोठ के शासकीय अस्पताल ले जाया गया है।

गरोठ ASP हेमलता कुरील ने बताया की घटना से पहले शनिवार को महिला आंगनवाड़ी भवन मे रात रुकी थी और आज रविवार सुबह कुएं के पास पहुंच इस घटना को कारीत किया। फिलहाल महिला को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। और गरोठ थाना पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+