मप्र के हरदा में जन्मी उल्टे पैरों वाली बच्ची, बेटी के पैर देखते ही लावारिस छोड़कर चले गए परिजन, देखें Video

हरदा, 23 जून। मध्य प्रदेश के हरदा जिला मुख्यालय स्थित सरकारी अस्पताल में उल्टे पैर वाली बच्ची का जन्म हुआ है। उसके पैरों के पंजे सामने की बजाय पीठ की तरफ हैं। उल्टे पैर की बच्ची को देख उसके माता-पिता उसे अस्पताल में ही छोड़कर भाग गए। बच्ची को देखने के लिए अस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़ी। जानकारी के अनुसार हरदा जिले के खिरकिया ब्लॉक के गांव झांझरी निवासी विक्रम की पत्नी पप्पी को प्रसव पीड़ा होने पर उसे सोमवार दोपहर करीब 12 बजे हरदा के जिला अस्पताल में लाया गया।

Recommended Video

    MP में जन्मी उल्टे पैरों वाली बच्ची, बेटी देखते ही लावारिस छोड़कर फरार हो गए परिजन | वनइंडिया हिंदी
    प्रसव सामान्य, बच्ची असामान्य

    प्रसव सामान्य, बच्ची असामान्य

    यहां उसके सामान्य प्रसव हुआ, मगर बच्ची असामान्य थी। डॉक्टर इसे दुर्लभ केस मान रहे हैं। शिशु राेग विशेषज्ञ डाॅ. सनी जुनेजा कहते हैं कि बच्ची के दोनों पैर उल्टे हैं। 5 साल के कॅरियर में जुनेजा ऐसा पहला केस देखा है। फिलहाल बच्ची को स्पेशल न्यूज बॉर्न चाइल्ड केयर यूनिट में भर्ती किया गया है।

     माइक से अनाउंसमेंट भी करवाया

    माइक से अनाउंसमेंट भी करवाया

    चौंकाने वाली बात यह है कि उल्टे पैर की नवजात बेटी को देख उसके माता-पिता उसे अस्पताल में ही लावारिस छोड़कर चले गए। अस्पताल प्रबंधन ने मंगलवार रात साढ़े आठ बजे तक बच्ची के माता-पिता की तलाश की। माइक से अनाउंसमेंट भी करवाया।

     36 घंटे बाद लौटे माता पिता

    36 घंटे बाद लौटे माता पिता

    फिर सोशल मीडिया पर भी यह खबर वायरल हो गई कि हरदा जिला अस्पताल में उल्टे पैर वाली बच्ची का जन्म हुआ है और उसके माता-पिता गायब हो गए हैं। मामला पुलिस थाने में ले जाने की तैयारी हो गई। तब करीब 36 घंटे बच्ची की दादी मुनिया बाई, पिता विक्रम व मां पप्पी अस्पताल आए।

     बच्ची का वजन कम है

    बच्ची का वजन कम है

    बता दें कि बच्ची फिलहाल चिकित्सों की निगरानी में है। उसका स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक है। हालांकि बच्ची का वजन करीब एक किलो 600 ग्राम है जबकि सामान्य बच्चों का वजन 2 किलाे 700 ग्राम से 3 किलाे 200 ग्राम तक हाेता है।

     ऑपरेशन के बाद हो सकते हैं पैर

    ऑपरेशन के बाद हो सकते हैं पैर

    इधर, मीडिया से बातचीत में इंदौर के हड्‌डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पुष्पवर्धन मंडलेचा उम्मीद जताते हैं कि बच्ची के पैर सही हो सकते हैं। यह बीमारी संभवतया बच्ची की मां के गर्भ में कम जगह होने के कारण या अनुवांशिक हो सकती है। ऑपरेशन के बाद इन पैरों को सीधा किया जा सकता है।

    VIDEO : 3 मंजिला मकान पर चढ़कर रूम में बैड पर जा बैठा बैल, जानिए फिर 4 घंटे बाद नीचे कैसे उतरा?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+