MP News: नवजात का शव जबड़े में दबाकर अस्पताल में घूम रहा था कुत्ता, एमपी में दिल दहला देने वाली घटना

Khandwa News: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मेडिकल अस्पताल परिसर में आवारा कुत्ता नवजात शव को मुंह में दबाकर घूम रहा था। ये मंजर देखकर लोगों की रूह कांप गई।

नगर के नंद कुमार सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल के परिसर में एक मृत नवजात शिशु को मुंह में लेकर एक कुत्ता अस्पताल परिसर के बाहर घूमता मिला। आसपास के लोगों ने जब यह नजारा देखा तो तुरंत वे कुत्ते के पीछे भागे। तब वह कुत्ता नवजात को वहीं छोड़कर भाग गया ।

Khandwa news dead body of a newborn

मिली जानकारी के अनुसार हरदा जिले का एक परिवार खंडवा में प्रसव के लिए आया हुआ था । जिनके यहां देररात करीब तीन बजे महिला को मरा हुआ बच्चा पैदा हुआ।

अस्पताल के डॉक्टर ने महिला के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए नवजात का शव उसी समय सौप दिया। लेकिन बच्चे के परिजन उसके शव को अस्पताल परिसर के पास ही एक गड्ढा कर वहीं दफना दिये। कुछ देर बाद वहां मौजूद आवारा कुत्तों ने नवजात को गड्ढे से निकाल कर उसको परिसर में लेकर घूमते रहे। जब यह नजारा वहां मौजूद लोगों ने देखा तो फौरन कुत्ते से नवजात के शव को छुड़वाया और फिर पुलिस और डॉक्टर को इसकी सूचना दी गयी।

फिलहाल नवजात का शव पोस्टमार्टम रूम में रखा गया है, वही मोघट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची है। पुलिस ने परिवार और डॉक्टर से बातचीत कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

वहीं इस मामले में अस्पताल में मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वे वहीं पर अपना ठेला लगाकर गुजर बसर करते हैं और जब वे वॉशरूम के लिए जा रहे थे, तब उन्होंने देखा कि सामने से एक कुत्ता एक बच्चे को मुंह में दबाकर घूम रहा है। जिस पर दौड़कर उन्होंने कुत्ते को भगाने का प्रयास किया। इतने में अस्पताल में मौजूद गार्ड ने भी उसे देख कर उसे भगाया। जिस पर वह कुत्ता नवजात शिशु के शव को वहीं छोड़कर भाग गया।

इस मामले में मृतक नवजात के पिता ने बताया कि डिलीवरी के बाद उनके बच्चे को अस्पताल परिसर के पास में ही एक जगह पर छोटा सा गड्ढा खोदकर दफना दिया था।‌ जिसे बाद में कुत्तों ने बाहर निकाल लिया था। उसे अब हम लेकर ठीक से दफनाएंगे। इस मामले में मोघट थाना टीआई संजय पाठक ने बताया कि अस्पताल परिसर में कुत्ते के द्वारा एक बालक के शव को लेकर घूमने का मामला सामने आया है, जिस पर परिजन को समझाइश देकर शव को ठीक तरह से दफन करवाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+