एमपी के सरकारी अस्पताल में आवारा कुत्ते बढ़ा रहे हैं मरीजों के बिस्तर की शोभा, कांग्रेस ने BJP को घेरा
भोपाल, सितंबर 17। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली को बयां करने वाली एक तस्वीर सामने आई है। जी हां, रतलाम के एक सरकारी अस्पताल का वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में एक आवारा कुत्ता अस्पताल के अंदर घुस गया और इतना ही नहीं वो मरीजों के बिस्तर पर सोता हुआ भी नजर आया।

Recommended Video
वीडियो को लेकर साधा कांग्रेस पर निशाना
शुक्रवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर गया। इस वीडियो को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी पर निशाना साधना शुरू कर दिया। कांग्रेस ने इस वीडियो को लेकर राज्य में 'चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था'के लिए बीजेपी की सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के एक प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने यह वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने साधा निशाना
वीडियो को शेयर करते हुए नरेंद्र सलूजा ने लिखा है कि भाजपा सरकार के तहत राज्य में कुत्तों को अच्छी नींद आ रही है, जबकि अस्पतालों में मरीजों को बिस्तर नहीं मिल पा रहा है। सलूजा ने दावा किया कि वीडियो यहां के आलोट के एक सरकारी अस्पताल का है।
अस्पताल की बदहाली की है यह तस्वीर
वीडियो को लेकर रतलाम के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रभाकर नानावरे ने पीटीआई को बताया कि वह इस घटना से अनजान थे क्योंकि वह छुट्टी पर थे। आपको बता दें कि यह वीडियो रतलाम के आलोट सरकारी अस्पताल का है, जहां मरीजों के पलंग पर कुत्ता आराम फरमा रहा था। आलोट के इस अस्पताल की बदहाली किसी से छिपी नहीं है। एक ही डॉक्टर के भरोसे पूरा अस्पताल चल रहा है। शुरुआती ईलाज के बाद यहां से मरीजों को जिला मुख्यालय रेफर कर दिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications