Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

8 लड़के, 5 लड़कियां और रंगरेलियां... किराए के मकान में चल रहा था घिनौना काम, नजारा देख पुलिस भी दंग

Khargone News: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने किराए के मकान में छापा मारा है। वहाँ देह व्यापार चल रहा था और कुछ युवक और युवतियाँ रंगरेलियाँ मना रहे थे। पुलिस ने मकान से 8 लड़के और 5 लड़कियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मंगलवार की रात चौहान की बाड़ी मोहल्ले से छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की 5 युवतियों समेत 8 लड़कों को गिरफ्तार किया है। मकान फ्लिपकार्ट के मैनेजर के रूप में लिया गया था।

khargone sex racket

थाना प्रभारी बीएल मंडलोई नहीं बताया कि मुखबिर की सूचना पर कुछ दिनों से प्लानिंग की जा रही थी। उन्होंने बताया कि एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर भेजा गया। इसके बाद, मंगलवार की शाम चौहान की बाड़ी स्थित एक घर में महिला पुलिस के साथ दबिश दी गई। दबिश में सेक्स रैकेट की पुष्टि हुई।

पुलिस ने मौके से 5 महिलाओं और 8 पुरुषों को हिरासत में लिया। इन महिलाओं में से 4 छत्तीसगढ़ और 1 पश्चिम बंगाल की है। इनमें 2 नाबालिग भी हैं। यहां से यूज्ड कंडोम के पैकेट, वियाग्रा और सेक्स रैकेट से जुड़े अन्य आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं। उन्होंने बताया कि 8 पुरुषों में से 1 स्थानीय है और शेष 7 बाहर के हैं।

थाना प्रभारी के जानकारी मुताबिक जिस मकान में देह व्यापार चल रहा था, उसे 2 महीने पहले छत्तीसगढ़ के मनीष सिंह ने अपने आप को ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के मैनेजर बता कर किराए से लिया था। उसने मकान मालिक से बाकायदा एग्रीमेंट किया था और ऑनलाइन किराया जमा कर रहा था। वह खरगोन के अमित शर्मा का परिचित है। उन्होंने बताया कि अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच चल रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+