Datia में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली खंती में पलटने से 5 की मौत, 19 लोग घायल

Datia Big Accident: दुरसड़ा थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। इससे श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। जानकारी के मुताबिक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हो गए है। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है।

जानकारी मुताबिक शुक्रवार सुबह 4 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हैं। मृतकों में तीन लड़कियां और दो महिलाएं शामिल हैं। हादसे के समय ट्रॉली में करीब 30 लोग सवार थे। हादसा दुरसड़ा थाना क्षेत्र के गांव जोरा मैथाना पाली के पास हुआ।

Datia Big Accident

बताया जा रहा है कि ट्रॉली में सवार लोग दीसवार गांव से रतनगढ़ माता मंदिर पर जवारे चढ़ाने जा रहे थे। गांव से सात ट्रैक्टर एक साथ मंदिर के लिए निकले थे। एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुलिया से 15 फीट नीचे जा गिरा और पलट गया। घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं। 17 घायलों को दतिया जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।

इस दर्दनाक हादसे की जानकारी के बाद एसपी वीरेंद्र मिश्रा जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिलकर हादसे के बारे में जाना। हादसे में दीसवार निवासी नवल किशोर की पत्नी और 2 बेटियों की मौत हो गई।

मरने वालों के नाम और संख्या
. क्रांति पिता नवल किशोर
. कामनी पिता नवल किशोर
. सीमा पति नवल किशोर
. सोनम पिता चंदन अहिरवार
. विनीता पिता पूरन पाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+