Uttarakhand himachal में भूस्खलन में एमपी के 4 श्रद्धालुओं की मौत, मनाली में सिवनी के दो कपल फंसे

Uttarakhand Himachal:उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर जानलेवा बना हुआ हैं। कई जगहों से भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। सड़क से गुजरने वाले वाहन हादसे का शिकार हो रहे हैं। बीते दिन ऐसे ही एक हादसे में एमपी के चार पर्यटकों की मौत हो गई। कई पर्यटकों के फंसे होने की भी खबर हैं।

हादसे का शिकार हुए लोग मध्य प्रदेश के खंडवा, देवास, भोपाल के बताए जा रहे है। यह बुरी खबर सुनते ही मृतक के परिजन शोक में डूब गए। बताया गया कि तीर्थ यात्रियों के वाहन पर गंगोत्री के पास एक पहाड़ से गिरे मलबे के बड़े पत्थरों से चपेट में आ गया। जिसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई।

देवास के तीन अन्य युवक उमंग सोलंकी, अभिषेक सोलंकी व अंशुल सोलंकी घायल है। मध्य प्रदेश कई पर्यटक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में फंसे हैं। जिनके परिजन चिंतित है। सरकार को भी उनकी सूचना मिली, जिसके बाद आपदाग्रस्त दोनों राज्यों की सरकार से संपर्क साधा गया हैं।

4-mp-pilgrims-killed-in-landslide-in-uttarakhand-himachal

हादसे में घायलों के उचित इलाज का प्रबंध कराया गया हैं। वहीं मृतकों से शव पीएम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिये गए हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों फंसे श्रद्धालुओं का को सुरक्षित उनके राज्यों में पहुंचाने जुटे हैं। लोगों से भी अपील की जा रही है कि वे ऐसे क्षेत्रों से दूरी बनाकर रखे, जहां पहाड़ धंसने की घटना हो रही हैं।

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के दो नवविवाहित कपल के भारी बारिश में मनाली में फंसे होने की भी खबर हैं। इस संबंध में परिजनों ने स्थानीय प्रशासन को सूचना दी हैं। तेजल सनोडिया, तरुण सनोडिया, दीपक सनोडिया और अरुणा सनोडिया बाढ़ वाले क्षेत्र में फंसे हैं। हिमाचल में लगातार भारी बारिश जारी हैं। सिवनी कलेक्टर क्षितिज सिंघल का कहना है कि इस सिलसिले में मनाली प्रशासन से संपर्क किया गया हैं। बाढ़ क्षेत्र में फांसी दंपतियों को सुरक्षित लाने के प्रयास किए जा रहे है।

.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+