Mandsaur News: पशुपतिनाथ मंदिर में भक्त जमकर लुटा रहे हैं खजाना, डेढ़ महीने में बरसा रिकॉर्ड चढ़ावा
Mandsaur News: मंदसौर जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी बेतहाशा वृद्धि हो रही है। श्रद्धालु यहां दर्शन-पूजन के साथ दिल खोल कर दान भी कर रहे हैं।
जानकारी अनुसार पशुपतिनाथ मंदिर की दान पेटियां डेढ़ माह बाद बुधवार को खोली गई बुधवार को प्रथम दिवस की गणना में दान पेटियों से 19 लाख रुपए से अधिक की दान राशि प्राप्त हुई थी।

दूसरे दिवस गुरुवार को भी दान पेटियों से प्राप्त दान राशि की गणना का कार्य जारी रहा जिसमे 8 लाख रुपए से अधिक की दान राशि के साथ विदेशी मुद्राएं व सोने चांदी के छोटे मोटे आयटम प्राप्त हुए।
पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंधक राहुल रुनवाल के अनुसार मंदिर परिसर में रखे दानपत्रों को बुधवार की सुबह तहसीलदार रघुनाथ मचार, ट्रेजरी अधिकारियों व मंदिर प्रबंध समिति के सामने खोला गया।
पहले दिन चली गणना में 19 लाख 24 हजार 800 रुपए की दानराशि दान पेटियो से प्राप्त हुई थी। शेष बची दान राशि की गणना आज गुरुवार को की गई जिसमे 8 लाख 41 हजार 794 रुपए प्राप्त हुए।
इस प्रकार कुल 2 दिन की गणना में कुल 27 लाख 66 हजार 594 रुपए प्राप्त हुए। साथ ही चांदी के 150 ग्राम के छोटे आइटम, सोने के 6 ग्राम का आइटम, सऊदी अरब, नेपाल, कुवेत ,अमेरिका की विदेशी मुद्रा भी दान पेटियों से प्राप्त हुई।












Click it and Unblock the Notifications