गुना में परीक्षा देने पहुंचे थे 250 छात्र, मालूम हुआ कि परीक्षा को बीत गए चार दिन
गुना में पीजी कॉलेज के छात्र परीक्षा देने से वंचित रह गए, वंचित छात्रों ने हंगामा भी किया
गुना, 11 अगस्त। गुना में पीजी कॉलेज के ढाई सौ छात्र परीक्षा देने के लिए कॉलेज पहुंचे थे लेकिन यह जानकर वे हैरान रह गए कि जो परीक्षा देने के लिए वे कॉलेज पहुंचे हैं वह परीक्षा तो 4 दिन पहले ही हो चुकी है। यह जानकारी मिलते ही सभी परीक्षार्थी परेशान हो गए और उन्होने कॉलेज में हंगामा कर दिया। पूरा मामला गुना के पीजी कॉलेज से जुड़ा हुआ है।

10 अगस्त को परीक्षा देने पहुंचे थे सभी छात्र
दरअसल इन दिनों गुना के पीजी कॉलेज में परीक्षाएं चल रही हैं। प्रथम वर्ष की इन परीक्षाओं का टाइम टेबल भी छात्रों तक पहुंच गया है। इस टाइम टेबल के अनुसार ओपन इलेक्टिव की परीक्षा 10 अगस्त को होनी थी। इसके लिए इसके लिए सभी छात्रों ने जमकर तैयारी भी की। परीक्षा का दिन भी आ ही गया है और सभी छात्र परीक्षा देने कॉलेज भी पहुंच गए, लेकिन यहां आकर छात्रों को मालूम हुआ कि जो परीक्षा वह देने आए हैं वह परीक्षा तो हो चुकी है।
6 अगस्त को ही हो गई परीक्षा
परीक्षार्थियों को जब मालूम हुआ कि जो परीक्षा वह देने आए हैं वह तो पहले ही हो चुकी है। यह सुनकर सभी छात्र हैरान रह गए परीक्षार्थियों को बताया गया कि जो परीक्षा वह देने आए हैं वह तो 6 अगस्त को ही हो चुकी है यह बात सुनकर परीक्षार्थी हैरान और परेशान हो गए।
कॉलेज मैं परीक्षार्थियों ने किया हंगामा
तकरीबन 250 परीक्षार्थी परीक्षा देने से वंचित रह गए। परीक्षा देने से वंचित परीक्षार्थियों ने कॉलेज के अंदर ही हंगामा करना शुरू कर दिया। अपने हाथों में टाइम टेबल की प्रतियां लेकर परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया। परीक्षार्थियों का हंगामा देखकर कॉलेज प्रबंधन ने परीक्षार्थियों को आश्वासन दिया कि वे सभी वंचित छात्रों को यूनिवर्सिटी से आग्रह करके परीक्षा में शामिल करवाने का प्रयास करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications