Shivpuri news: पेट दर्द के बहाने जिला अस्पताल में भर्ती हुई 16 साल की किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म

शिवपुरी के जिला अस्पताल में 16 साल की किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल में हुई थी भर्ती, बढ़े हुए पेट को बताया था सूजन,

Shivpuri में एक गजब मामला सामने आया है। शिवपुरी के जिला अस्पताल में 16 साल की एक किशोरी पेट दर्द की शिकायत लेकर एडमिट हुई थी और किशोरी ने अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में एक बच्चे को जन्म दे दिया।किशोरी द्वारा बच्चे को जन्म दिए जाने को लेकर अस्पताल में हड़कंप मच गया क्योंकि किसी को नहीं मालूम था कि किशोरी गर्भवती है और उसकी डिलीवरी होने वाली।

shivpuri

शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती हुई थी किशोरी
शुक्रवार को जिला अस्पताल में एक 16 साल की किशोरी भर्ती हुई थी। किशोरी ने डॉक्टर को बताया कि उसके पेट में दर्द रहता है। जब डॉक्टर ने पेट के बढ़े होने का कारण पूछा तो किशोरी ने बताया कि यह उसके पेट पर सूजन आ गई है। डॉक्टर ने किशोरी को सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर लिया और किशोरी का पेट दर्द का इलाज शुरू कर दिया।

किशोरी ने शिशु को दिया जन्म
किशोरी सर्जिकल वार्ड में भर्ती हो गई। इसके बाद किशोरी टॉयलेट गई और टॉयलेट में ही किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दे दिया। अस्पताल के स्टाफ ने देखा कि किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया है तो वे भी हैरान रह गए क्योंकि उन्हें नहीं मालूम था कि किशोरी गर्भवती है। सब यही सोच रहे थे कि किशोरी के पेट में दर्द रहता है और इस वजह से उसके पेट पर सूजन है।

किशोरी और उसके बच्चे को तुरंत किया जच्चा बच्चा वार्ड में भर्ती
जिला अस्पताल के स्टाफ ने किशोरी और उसके बच्चे को तुरंत जच्चा-बच्चा वार्ड में भर्ती किया। इसके साथ ही उसके परिजनों को भी सूचना दी। परिजन किशोरी के पास पहुंचे और जब उन्होंने बच्चे के बारे में पूछा तो किशोरी ने अपने प्रेमी का नाम बता दिया।

प्रेमी के पहुंचने पर परिजनों ने की पिटाई
बच्चा होने की जानकारी जब किशोरी के प्रेमी को मिली तो वह अस्पताल पहुंच गया। यहां किशोरी के परिजनों ने प्रेमी को पकड़कर जमकर धुन दिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+