MP News: एक झटके में 15000 अतिथि शिक्षक हो जाएंगे बेरोजगार, शिक्षा विभाग के एक आदेश से शिक्षकों में हड़कंप

MP Guest Teacher: मध्य प्रदेश में लोक शिक्षा विभाग की तरफ से एक पत्र जारी किया गया है। जिसके बाद से मध्य प्रदेश के हजारों अतिथि शिक्षकों की चिंता बढ़ गई है। दरअसल एमपी बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम बिगड़ गया है। अब सरकार ने अधिकारियों से इसका कारण पूछ लिया है।

वल्लभ भवन में बैठे शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने पत्र जारी कर निचले अधिकारियों से कारण पूछा लिया। अंत में यह कारण बताओ नोटिस स्कूल के प्राचार्य तक पहुंच गया है। स्कूल प्रिंसिपलों ने भी बड़ी बारिकी से इस समस्या का हल निकाल लिया है। खराब परिणाम के पीछे अतिथि शिक्षकों का हाथ बता दिया गया है।

Guest teachers jobs in danger in Madhya Pradeshm Guest teacher

वहीं, खराब रिजल्ट के मामले में सब बच गए, आखिर में पिसने की बारी भी गेस्ट टीचर की आई है। अब शासन ने इन गेस्ट टीचर को बाहर का रास्ता दिखाने का आदेश जारी कर दिया है। लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश के एक आदेश के हवाले से कहा गया है कि 30 फ़ीसदी से कम परीक्षा परिणाम वाले अतिथि शिक्षकों को इस बार न रखने की बात कही गई है।

दरअसल, 21 मई को लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल में आयुक्त शिल्पा गुप्ता ने प्रदेशस्तरीय बैठक ली थी। इस बैठक में फैसला किया गया है कि 30 प्रतिशत से कम परिक्षा रिजल्ट वाले आवेदक को अतिथि शिक्षक हेतु आमंत्रित नहीं किया जाएगा।

आदेश में कहा गया है कि यदि पैनल के अनुसार गेस्ट टीचर आमंत्रित किए जाते हैं, तब भी उसके द्वारा पूर्व की शालाओं में किए गए अध्यापन का परीक्षा रिजल्ट देखा जाए। यदि परीक्षा रिजल्ट 30 प्रतिशत से कम रहा है तो उन्हें अतिथि शिक्षक के रूप में विद्यालय में आमंत्रित नहीं किया जाए।

गौरतलब है कि पिछले दिनों जब भोपाल के जिला शिक्षा अधिकारी ने 30 प्रतिशत से कम परीक्षा रिजल्ट वाले स्कूलों के प्रिंसिपल से कारण पूछा था तो प्रिंसिपल ने अजीब तर्क दिए थे। एक स्कूल के प्राचार्य ने जवाब में यह लिखा था कि अतिथि शिक्षकों ने बच्चों को ठीक से नहीं पढ़ाया, इस कारण 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम बिगड़ गया है।

यही कारण है कि शासन ने भी खराब रिजल्ट का कारण अतिथि शिक्षकों को ही माना है। पिछले दिनों मध्य प्रदेश बोर्ड का परीक्षा रिजल्ट जारी हुआ है। 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 64.49 प्रतिशत रहा है, जबकि दसवीं बोर्ड का परिणाम 58.57 आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+